फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father molested minor daughter for four years in Saharanpu UP, accused sent to jail

रिश्ते शर्मसार: नाबालिग बेटी से चार साल तक दुष्कर्म करता रहा पिता, पीड़िता ने डायल 112 को बताई वहशी बाप की करतूत

Sat, 03 Oct 2020 07:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 03 Oct 2020 07:26 PM IST
सार

  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने आरोपी भेजा जेल 
  • पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर पिता की करतूत बताई

विज्ञापन
Father molested minor daughter for four years in Saharanpu UP, accused sent to jail
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में छुटमलपुर थानाक्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक गांव में पिता अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट भी करता था। हिम्मत कर पीड़िता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और वहशी पिता की करतूत बयान की। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


फतेहपुर थानाध्यक्ष ने बताया शुक्रवार की रात में करीब आठ बजे डायल 112 पर पीड़ित ने सूचना दी कि पिता उसका पिता पिछले चार साल से दुष्कर्म कर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम पीड़ित के घर पहुंची। वहां से उसके पिता को हिरासत में लेने के साथ ही किशोरी को भी पुलिस ने सुपुर्दगी में लेकर जानकारी ली।
विज्ञापन


किशोरी ने बताया कि विरोध करने पर पिता उसके साथ मारपीट करते हैं। किशोरी की मां भी यह अनाचार नहीं रोक सकी। पुलिस के अनुसार आरोपी नशेड़ी है। उसके घर से बड़ी संख्या में खालीसिरींज, और कुछ इंजेक्शन भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसपी देहात डॉ. अशोक कुमार मीणा ने बताया पीड़ित का मेडिकल कराया  गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed