{"_id":"60aabc378ebc3e34f67eb641","slug":"father-in-law-accused-of-raping-hostage-meerut-news-mrt5395869195","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेटी की आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश, ससुर के खिलाफ थाने में दी तहरीर, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेटी की आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश, ससुर के खिलाफ थाने में दी तहरीर, जानें पूरा मामला
Mon, 24 May 2021 10:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:17 AM IST
सार
एक महिला ने अपने ससुर की अश्लील हरकतों के बारे में अपने परिजनों को बताया तो उनके होश उड़ गए। बेटी की आपबीती सुनने के बाद परिजन उसके ससुराल में पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों के साथ थाने में जाकर तहरीर दी। पढ़िए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने ससुर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बताया गया कि महिला की शादी लिसाड़ीगेट निवासी एक युवक से एक साल पहले हुई थी। महिला का कहना है कि रविवार दोपहर 11 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। इस बीच ससुर फरमान घर आया और कमरे में घुसकर अश्लील हरकतें शुरू कर दी। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देने लगा। आरोप है कि पीड़िता को कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट भी की। किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
पीड़िता ने अपनी मां और बहन को फोन करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग महिला के ससुराल पहुंचे और जानकारी ली। महिला अपने मायके के परिजनों के साथ लिसाड़ीगेट थाने पहुंची और आरोपी ससुर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन