लाड़ली बेटी को अपने मां बाप से प्यार था। वह उनकी कोई बात नहीं टालती थी। बस उसका गुनाह इतना था कि उसे एक शख्स से मोहब्बत हो गई। बस ये बात पिता को नगवार गुजरी और उसने बेटी को अपनी ही आंखों के सामने पिला दिया मौत का प्याला।
पिता ने दिया जहर का प्याला तो खुशी-खुशी पी गई बेटी, मांगी थी इजाजत मिली सजा, इतनी सी थी मौत की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार थाना क्षेत्र के गांव निवासी अनुसूचित जाति के युवक का अपनी ही बिरादरी की गांव निवासी युवती से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक पानीपत में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। दोनों के प्रेम संबंधों का उनके परिजनों को भी पता था, जिसका युवती के परिजन विरोध करते थे। हत्यारोपी पिता ने बताया कि 24 अप्रैल को उसकी बेटी प्रेमी के साथ घर से भागकर शादी करने वाली थी, जिसकी जानकारी उन्हें एक दिन पहले ही लग गई थी।
23 अप्रैल की रात में ही बेटी को बुलाकर उससे प्रेमी का साथ छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह उसके साथ ही जिंदगी बिताने की जिद पर अड़ी रही। पिता ने गुस्सा दिखाया तो बेटी ने साफ शब्दों में कह दिया कि या तो वह ये शादी करा दें अन्यथा उसे मौत दे दें। बेटी के आग्रह पर भी पिता का दिल नहीं पसीजा और उसने चंद ही घंटों में रच डाली एक खौफनाक साजिश।
पिता ने नशे की गोलियां खरीदीं और उन्हें दूध में मिलाकर बेटी को पिला दिया। बेटी ने पूछा कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं तो उसने दूध पीकर मर जाने को कह दिया, इस पर युवती ने खुशी-खुशी पिता के हाथ से दिया दूध पी लिया।
इसके बाद पिता बेटी को बोलेरो में बैठाने लगा, इस दौरान भी उसने अपनी मौत सामने देखते हुए भी विरोध नहीं किया और पिता संग बोलेरो में बैठ गई। गाड़ी में बैठने के बाद नशे की गोलियों के असर से युवती अर्द्धमूर्च्छित हो गई, जिसे आरोपी पिता ने भोपा के रुड़कली में ले जाकर गंगनहर में फेंक दिया।
प्रेमी की सजगता से हुआ वारदात का खुलासा
छपार क्षेत्र के गांव निवासी युवती की गुमशुदगी का राज कभी नहीं खुल पाता, यदि प्रेमी तीन जून को थाने में प्रेमिका के लापता होने की तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं कराता।
प्रेमी ने युवती के गुम होने में उसके पिता व भाई का हाथ होना बताते हुए हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो वारदात का खुलासा हो गया। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि गंगनहर क्षेत्र में युवती की तलाश कराई जा रही है। यदि उसकी लाश मिलती है तो अपहरण के मुकदमे में हत्या की धाराओं का इजाफा कर दिया जाएगा।
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी पिता और बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बोलेरो भी बरामद कर ली गई है। युवती की तलाश में आसपास के जनपदों की पुलिस से भी मदद ली जा रही है।