मेरठ: जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, पिता की मौत, दो लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के किठौर में गुरुवार सुबह दो भाइयों के बीच हुए खूनी संघर्ष में बीच बचाव करने पहुंचे पिता की मौत हो गई। वहीं संघर्ष में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
किठौर थानाक्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर निवासी दो भाइयों में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह भी दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई और लाठी डंडे चले।
संघर्ष के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पिता व अन्य लोगों को भी दोनों भाइयों ने नहीं बख्शा। संघर्ष में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सिर में डंडा लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।