{"_id":"5f60a9948ebc3efba4015594","slug":"father-and-son-has-died-in-road-accident-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 15 Sep 2020 05:16 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 15 Sep 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
दौराला थाना क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी मनोज व उसका बेटा नितिन मंगलवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान मोदीपुरम में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर टैंकर की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन
बताया गया कि पिता-पुत्र मोदी कॉन्टिनेंटल कंपनी में वेल्डिंग का काम करते थे। मंगलवार की शाम 4:30 बजे ड्यूटी करके घर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अपराधियों को तमंचे सप्लाई करता था समीर, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे
वहीं पुलिस ने टैंकर चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार परिचालक ने शराब पी रखी है। पुलिस ने टैंकर को भी कब्जे में ले लिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/