फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father and elder brother killed in child mortality

बेटे का शव लेने जा रहे पिता और बड़े भाई की हादसे में मौत

Sun, 18 Jun 2017 12:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 18 Jun 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
Father and elder brother killed in child mortality
हादसे में पिता और बड़े भाई की मौत

एक दलित परिवार पर उस वक्त पहाड़ सा टूट पड़ा जब जन्मदिन पार्टी में की जा रही हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत के बाद उसका शव लेने जा रहे पिता और बड़े भाई की हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर के गांव दूधाहेड़ी में शुक्रवार रात जन्मदिन पार्टी में की जा रही हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर पोस्टमार्टम हाउस पर जा रहे युवक के बड़े भाई और पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक ही रात परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हर्ष फायरिंग में मरे युवक की मौत के बाद उसके ससुराल वालों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मंसूरपुर थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने हर्ष फायरिंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Father and elder brother killed in child mortality
प्रिंस (फाइल फोटो)

मरने वाले प्रिंस उर्फ गुड्डू (22), उसका भाई डॉक्टर प्रवीण (26) और पिता सुखवीर (55) मूलरूप से गांव लुहारी खुर्द थाना चरथावल के रहने वाले थे। दलित परिवार के प्रिंस की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व गांव जौहरा निवासी राजकुमार की पुत्री सुषमा से हुई थी। करीब छह महीने से प्रिंस अपनी ससुराल में ही रह रहा था और यहां लुहारी खुर्द निवासी संजय सैनी की इलेक्ट्रिक की दुकान पर काम करता था। उसका बड़ा भाई प्रवीण (26) पत्नी, बच्चों और पिता सुखबीर (55) के साथ मुजफ्फरनगर में जानसठ रोड पर अपने किसी रिश्तेदार के मकान में रहता था। शुक्रवार रात प्रिंस गांव लुहारी खुर्द निवासी मैजिक चालक सुनील कश्यप के साथ डीजे लेकर थाना मंसूरपुर के गांव दूधाहेड़ी निवासी उदयवीर के पौत्र के जन्मदिन पार्टी में गया था। रात करीब दस बजे डीजे पर नाचते हुए वक्त की जा रही हर्ष फायरिंग में एक गोली प्रिंस की गर्दन में जा लगी। ग्रामीण और चालक उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। देर रात प्रिंस का बड़ा भाई डॉ प्रवीण पिता को लेकर बाइक से पोस्टमार्टम हाउस जाने के लिए निकला था। कोतवाली क्षेत्र में शिवचौक पर इनकी बाइक एक डीसीएम की चपेट में आ गई। प्रवीण ने मौके पर ही, पिता सुखबीर ने मेरठ में उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने प्रिंस के साले सोनू की तहरीर पर हर्ष फायरिंग के आरोपी गोला और दीपक के विरुद्ध हत्या और एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed