फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fast rain in Meerut of Western Uttar Pradesh at today

पश्चिमी यूपी में सुहाना हुआ मौसम, तेज बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत, फसलों को भी मिलेगा लाभ

Sat, 11 Jul 2020 01:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Jul 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Fast rain in Meerut of Western Uttar Pradesh at today
बारिश - फोटो : a

पश्चिमी यूपी के कई जिलों में शुक्रवार देर रात से ही रुक रुककर बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की धूप भी अपना असर दिखा रही है। वहीं मेरठ में शनिवार सुबह तेज बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी 24 घंटे तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में मानसून समय से पहुंचा। लेकिन पश्चिमी यूपी में अभी बारिश काफी कम हुई है। जुलाई का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया और गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। 
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार देर रात में अचानक मौसम में बदलाव के साथ बारिश और तेज आंधी आई। इसके बाद शनिवार सुबह में भी बारिश हुई। रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम का असर शनिवार दोपहर तक ऐसे ही बना हुआ है, कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की धूप के कारण बदलाव दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बंद का असर: मेरठ में सभी पेट्रोल पंप बंद, पश्चिमी यूपी के इन छह जिलों में ऐसा रहा हाल, देखिए तस्वीरें


बारिश होने से धान की बुवाई करने वाले किसानों को भी काफी राहत मिली है। ऐसे में किसान धान की बुवाई कर सकते हैं। वहीं जिन किसानों ने धान की बुवाई कर ली है उनके लिए भी यह बारिश अच्छी होगी।

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुभाष के अनुसार रात में बारिश करीब 10 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है। वहीं यह बारिश फसलों के लिए भी काफी लाभकारी है। हालांकि अभी बारिश की और भी जरूरत है। जुलाई माह में अभी तक मेरठ में सामान्य से करीब 49 प्रतिशत कम बारिश हुई है। शहर से लेकर देहात तक कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर कम बारिश हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed