वेस्ट यूपी में तेजी से बढ़ रहा चोटी कटने का सिलसिला, दहशत में महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट यूपी में चोटी कटने का सिलसिला तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोई इसे अफवाह बता रहा तो कोई पुलिस वालों से कार्रवाई की मांग कर रहा है। ताजा मामला यूपी के शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव डांगरोल से सामने आया, जहां शुक्रवार की रात एक महिला की चोटी काट दी गई। परिजन समझ नहीं पा रहे कि जब दरवाजा पूरी तरह से बंद था तो फिर दूसरी मंजिल पर जाकर किसने चोटी काट दी। वहीं सहारनपुर में फिर से चोटी कटने के दो मामले सामने आये। यह अफवाह हो या हकीकत, लेकिन चोटी कटने का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि मेरठ के शाहजहांपुर में शुक्रवार को एक ही मोहल्ले की दो महिलाओं की चोटी काट दी। इससे महिलाओं और बच्चों में दहशत है। हालांकि ग्रामीण इसे संदिग्ध मान रहे हैं।
शाहजहांपुर निवासी रमेश सैनी का किराना स्टोर है। यहीं उसका परिवार रहता है। रमेश ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दुकान से कुछ दूर बैठा था। घर पर उसकी पत्नी शालू और बच्चे थे। पत्नी कुर्सी पर बैठी दुकान पर नजर रख रही थी। इसी दौरान शालू को झटका लगा और वह अचेत हो गई। उसकी चोटी के कुछ बाल कटे हुए जमीन पर पडे़ मिले। शालू को होश आया तो उसने चोटी कटी हुई देखी। रमेश ने बताया कि बाल जमीन पर ऐसे पडे़ थे जैसे किसी ने काटकर रखे हों। गांव में घटना की जानकारी आग की तरह फैल गई और वहां हुजूम एकत्र हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन की।
थाना प्रभारी किशनपाल सिंह शाम करीब साढे़ सात बजे शालू की चोटी काटे जाने की घटना की जानकारी कर रहे थे। इसी दौरान शालू के घर के सामने अनीसा(40) पत्नी असलम की चोटी काट दी गई। अनीसा ने बताया कि वह शौच करने गई थी। वह बाहर निकली तो पीछे से धक्का लगा और वह बेहोश होकर गिर गई। उसकी चोटी काट दी गई। इसके बाद गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने तथा अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/