फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farooq Abdullah in Meerut

देश विरोधी नारों से नहीं टूटेगा भारत: फारुख अब्दुल्ला

Mon, 14 Mar 2016 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 14 Mar 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
 Farooq Abdullah in Meerut
फारुख अब्दुल्ला। - फोटो : फाइल फोटो

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने जेएनयू प्रकरण पर कहा कि देश विरोधी नारेबाजी से भारत नहीं टूटेगा। कश्मीर में इस तरह की नारेबाजी आम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान जाकर बेहतर फैसला किया, इससे दोनों देशों के बीच बातचीत का माहौल तैयार होगा। कांग्रेेेस सरकार कभी ऐसा कदम नहीं उठा सकती है।

विज्ञापन


रसूलपुर धौलड़ी गांव में पूर्व विधायक हसन अहमद के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई है। दो साल बीत गए, लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिला। विदेशों से जमा काला धन वापस नहीं आया। दो माह से ज्यादा समय जम्मू कश्मीर में पीडीपी और भाजपा सरकार पर कोई फैसला तक नहीं कर सकें। इसका फायदा आतंकवादी उठा रहे हैं।
विज्ञापन


आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिये मजबूत सरकार चाहिये। केंद्र  सरकार से मांग की कि कश्मीर में आई बाढ़ से बेघर हुए लोगों को बसाने के लिये उचित मुआवजा और रोजगार फिर से शुरू करने के लिये 45 हजार करोड़ रुपये दिए जाने चाहिए। भाजपा देश में खराब हो रहे सांप्रदायिक माहौल को ठीक करने के लिये कुछ नहीं कर रही है। भारत-पाक के बीच तनाव के मसले पर उन्होंने कहा कि दोनों देश अपने-अपने कब्जे वाली जमीन पर स्थिति जस की तस रखें। जमीन का फैसला लड़ाई के मैदान पर अब नहीं हो सकता है। पूर्व विधायक हसन अहमद, सरकार हुसैन, बबार प्रधान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed