फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers will give a befitting reply to a government that is called a traitor

देशद्रोही बताने वाली सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे किसान

Fri, 12 Feb 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers will give a befitting reply to a government that is called a traitor
देशद्रोही बताने वाली सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे किसान
विज्ञापन

फलावदा। कस्बे के पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार को सपा की ओर से किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि किसान को देशद्रोही बताया जा रहा है। आने वाले समय में किसान सत्ता पक्ष को मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने सभी जातियों से एकजुट होने की अपील की।
किसान पंचायत में कई गांवों से पहुंचे लोगों ने भाग लिया। पंचायत में कृषि कानूनों का विरोध किया गया। अतुल प्रधान ने कहा कि कोरोना काल में जिस अन्नदाता किसान ने अपनी जान की परवाह किए बगैर खेतों में काम कर देश की जनता का पेट भरा, आज उसी किसान को देशद्रोही बताया जा रहा है। वही किसान अपने बेटों को देश की सुरक्षा के लिए शहीद कर रहा है। किसान आंदोलन में शहीद हुए करीब 200 किसानों पर भी सरकार को दया नहीं आई। सरकार काला कानून थोप रही है और किसानों को देशद्रोही बता रही है। किसान इस बेइज्जती को बर्दाश्त नहीं करेगा और आने वाले समय में मुंहतोड़ जवाब देगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा ने किसानों को देशद्रोही एव राष्ट्रीय झंडे का अपमान करने वाला कहकर किसानों का घोर अपमान किया है। इसका बदला सरकार को उखाड़ कर लेंगे। जिला उपाध्यक्ष विपिन मनोठिया ने कहा कि सपा पहले से ही किसानों के साथ है। उन्होंने सभी जाति के लोगों को एकजुट होकर किसान आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता गुलाम मोहम्मद जोला तथा संचालन शाही अब्बास ने किया। इसके बाद कस्बे में रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक योगेश वर्मा, बागपत सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, मोनू पवार प्रदेश सचिव भाकियू अंबावता, पूर्व विधायक मुरादाबाद विजय यादव, सैयद ईसा, आदिल चौधरी, पूर्व चेयरमैन शफीक मिर्जा, प्रवीण नेडू, तालिब रिजवी आदि ने भी विचार रखे।

------
गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे सपा कार्यकर्ता
माछरा। सपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर जाकर किसानों के धरने का समर्थन किया। सपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव मुमताज आलम, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव हरी भूषण खटीक दर्जनों किसानों को लेकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे और किसानों को समर्थन दिया। इस मौके पर यूसुफ खां, रफीक खां, आसिफ खां, नाजिम, वजाहत खां, सलमान आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed