फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers will be given information about their area by going from village to village.

Meerut News: गांव-गांव जाकर किसानों को दी जाएगी उनके रकबे की जानकारी

Fri, 19 Jul 2024 06:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be given information about their area by going from village to village.
मेरठ। मेरठ परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया कि पेराई सत्र 2024-25 के लिए गन्ना सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है। 20 जुलाई से परिक्षेत्र के समस्त जिलों में ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा जो 30 अगस्त तक चलेगा। विभाग की ओर से इस अभियान के दौरान गांव गांव जाकर किसानों को सट्टा प्रदर्शन व उनके रकबे की जानकारी दी जाएगी। जो भी संशोधन उसमें होना होगा वह तय समय में पूरा कराया जाएगा। विभाग के कर्मचारी गन्ना किसानों को उनके गन्ना सर्वे एवं सट्टे से संबंधित कुल 63 कॉलम पर आंकड़े दिखाकर उनकी सन्तुष्टि प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त ने बताया कि यदि किसी किसान को 63 कॉलम से संबंधित आंकड़ों पर आपत्ति है तो उसका निस्तारण तत्काल ही किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेला में अपनी कृषि योग्य भूमि, गन्ना प्रजाति, मोबाइल नंबर, बेसिक कोटा एवं बैंक खाता आदि महत्वपूर्ण सूचनाओं का भली-भांति अवलोकन कर लें और त्रुटि की दशा में गन्ना पर्यवेक्षक को संबंधित अभिलेख एवं प्रार्थना-पत्र देकर मौके पर ही संशोधन करा लें। समिति/गन्ना विकास परिषद कार्यालय में सर्वे व सट्टा आपत्ति काउन्टर खोला जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक गन्ना समिति में इंक्वायरी टर्मिनल भी स्थापित कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed