फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers were made aware about the animals

पशुपालकों को पशुओं के बारे में किया जागरूक

Sat, 16 Nov 2019 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers were made aware about the animals
रूहासा गांव में आयोजित पशु अरोग्य मेले व गोष्ठी में पशु पालकों को जानकारी देते पशु चिकित्सक डा. अ? - फोटो : LAWARD
पशुपालकों को पशुओं के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

दौराला। पशु चिकित्सालय सकौती के तत्वावधान में रूहासा गांव में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला व गोष्ठी का आयोजन किया गया। शिविर में आए पशुओं की जांच कर उनका उपचार किया गया।

पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि मेले में आए पशुपालकों को गोष्ठी के माध्यम से विभिन्न रोगों व उनके उपचार के बारे में जानकारी दी गई। पशुओं में आ रहे बांझपन व उससे बचाव के उपाय बताए। पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए उन्होंने वर्ष में एक बार खुरपका-मुंहपका एवं गलघोंटू बीमारी का टीका लगवाने, प्रति तीन महीने में पशुओं को पेट के कीड़ों की दवा देने, प्रतिदिन लगातार 50 ग्राम प्रति पशु खनिज लवण खिलाने, जिससे की बांझपन की समस्या से बचा जा सके। सर्दियों के दिनों में गाय, भैंस के कटडे़-बछड़ों को ठंड से बचाव, पशुओं के भयंकर रोग सर्श से बचाव, थनैला रोग से बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गोवंश पशुओं के छोड़े जाने पर सजा का प्रावधान होने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में 150 से अधिक पशुओं का निशुल्क उपचार किया गया। जिसमें डा. अशोक कुमार, संदीप सिंह, विकास कुमार, कौशल कुमार, सुधीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed