फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers warn of Delhi-Meerut highway jam and protest continue in Meerut district

डीएम के इंकार पर आर-पार के मूड में किसान, दी चेतावनी, दिल्ली-मेरठ हाईवे कर देंगे जाम

Tue, 22 Oct 2019 12:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Oct 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers warn of Delhi-Meerut highway jam and protest continue in Meerut district
धरने पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शताब्दीनगर के किसान आरपार के मूड में आ गए हैं। सोमवार को चेतावनी दी है कि दो दिन में उनकी मांगों पर फैसला नहीं होता तो दिल्ली-मेरठ हाईवे जाम कर देंगे। किसानों का कहना है कि अगर एमडीए मुआवजा नहीं दे पा रहा है तो हमारी जमीन ही वापस कर दे। जो पैसा हमें दिया गया था वह हम लौटा देंगे। 

विज्ञापन


किसान नई भूमि अधिग्रहण नीति के तहत मुआवजे की मांग कर रहे हैं। शनिवार को बचत भवन में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने उनकी मांग को अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद रविवार को कुछ किसान टंकी पर चढ़ गए थे। तभी से वह टंकी के ऊपर बैठे हैं। इस बार उन्हें टंकी से उतारने के लिए प्रशासन और एमडीए के अधिकारी भी नहीं पहुंचे। इससे खफा किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर सोमवार को मेरठ-दिल्ली हाईवे जाम करने चल दिए थे। इसकी सूचना मिलते ही एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह और सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आक्रामक हुए किसान: दूसरे दिन भी पानी की टंकी पर उग्र प्रदर्शन, जारी रहा अनशन, दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

कल होगी सुनवाई

प्लॉट पर कब्जा न पाने वाले आवंटियों की अर्जी पर 23 अक्तूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। एमडीए अधिकारियों का कहना है कि हाईकोर्ट में शासन को जवाब देना है। हमने पूरे मामले की जानकारी शासन को दे दी है। 

बिगड़ रही किसान नेता की तबीयत
पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान विजयपाल घोपला की तबीयत बिगड़ रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनके पास डॉक्टरों की टीम नहीं भेज रहा है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच की। वहीं, विजयपाल घोपला ने सोमवार से मौन व्रत रखने का एलान कर दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed