{"_id":"6064d25a8ebc3ecbb54f7a9e","slug":"farmers-stunned-after-seeing-a-25-foot-python-in-hastinapur-laward-news-mrt5324389189","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर में 25 फीट का अजगर देख सहमे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तिनापुर में 25 फीट का अजगर देख सहमे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर में 25 फीट का अजगर देख सहमे किसान
हस्तिनापुर। सैफपुर करमचंदपुर के पास पांडवान क्षेत्र में बुधवार को गेहूं के खेत में 25 फीट का अजगर मिला। किसानों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर वन सेंचुरी क्षेत्र में छोड़ दिया।
सैफपुर करमचंदपुर निवासी चंद्रसेन शर्मा अपने खेत पर गेहूं की फसल देखने गए थे। खेत में विशाल अजगर देखकर उनके होश उड़ गए। चंद्र सेन शर्मा, रेसवीर, बब्बल, विक्रम सिंह, सौरभ शर्मा, आशीष शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही अजगर को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा गया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर विनोद कुमार ने बताया कि अजगर का वजन एक क्विंटल से अधिक है। इसकी लंबाई 20 से 25 फीट है। उन्होंने बताया कि सेंचुरी में इससे बड़े साइज का अजगर नहीं है। यह अपने भोजन की तलाश में कभी-कभी खेतों में पहुंच जाते हैं।