{"_id":"62ffd9136c5fab179c36b4c6","slug":"farmers-strike-continued-for-the-second-day-meerut-news-mrt6016818179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी के लिए किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी के लिए किसानों का धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन भी जारी रहा किसानों का धरना
मुजफ्फरनगर में डीएम कार्यालय को जाने वाले रास्तों पर लगाए ट्रैक्टर, आज बुलाई पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/सहारनपुर/शामली/बिजनौर/बागपत। भाकियू कार्यकर्ता शुक्रवार को दूसरे दिन भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, बिजनौर, बागपत और मुजफ्फरनगर आदि जिलों में कलक्ट्रेट में 75 घंटे के धरने पर डटे रहे। मुजफ्फरनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के रास्तों पर ट्रैक्टर लगा दिए और उन्हें बंद कर दिया। यहां भाकियू ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर पंचायत बुलाई है।
मुजफ्फरनगर में डीएम कार्यालय पर किसानों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। ऑफिस के बाहर किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर रास्ते बंद कर दिए। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि शनिवार को किसान मुद्दों पर धरनास्थल पर ही पंचायत होगी।
शुक्रवार को किसान भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में डटे रहे। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को होने वाली पंचायत में धरने के संचालन पर फैसला किया जाएगा। शुक्रवार को बागपत में भी भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार ने रवैया नहीं बदला तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे। सहारनपुर में धरने को संबोधित करते हुए भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि आंदोलन के दौरान जिन निर्दोष किसानों को जेल भेजा गया था उन्हें तत्काल रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी के पीडित किसानों को न्याय मिलने तक धरना लगातार जारी रहेगा। शामली और बिजनौर में भी किसानों का धरना जारी रहा है।