फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers ready to fight across government, Congress will oppose black law in entire country: Ajay Kumar Lallu

सरकार से आर-पार की लड़ाई को तैयार किसान, काले कानून का पूरे देश में विरोध करेगी कांग्रेस : अजय कुमार लल्लू

Wed, 07 Oct 2020 12:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Oct 2020 12:44 AM IST
सार

  •  कृषि कानून के विरोध में जीआईसी के मैदान में कांग्रेस की सभा में उमड़ी भीड़
  •  राहुल गांधी, प्रियंका और जयंत चौधरी के साथ हुए दुर्व्यवहार के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने की मांग 

विज्ञापन
Farmers ready to fight across government, Congress will oppose black law in entire country: Ajay Kumar Lallu
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने केंद्र और प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कृषि कानून के विरोध में किसान सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। कांग्रेस इस काले कानून का पूरे देश में विरोध करेगी। हाथरस में राहुल गांधी-प्रियंका और जयंत के साथ हुए दुर्व्यवहार के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने की भी मांग की।
विज्ञापन


मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में कृषि कानून और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक की ओर से आयोजित रैली में अजय कुमार लल्लू ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का पूरे देश का किसान विरोध कर रहा है। यह कानून किसान को बर्बाद करने वाला है, इसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह देश के किसानों के साथ है। इस काले कानून का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। किसान सीधे सरकार से आरपार की लड़ाई को तैयार है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था चौपट हो गई है। लोकतंत्र में आवाज को दबाने का काम योगी सरकार कर रही है, जिस तरह राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और जयंत चौधरी पर हमला किया गया यह एक साजिश है। इन नेताओं पर हमला करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 14 दिन में गन्ना भुगतान का नियम कहां है। प्रदेश सरकार मिल मालिकों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने कहा कि लोकतंत्र का सभी दलों को सम्मान करना चाहिए। हाथरस में विपक्ष के नेताओं पर जिस तरह हमले हो रहे है, लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह अच्छी परंपरा नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। व्यापारी, किसान, दलित, अल्पसंख्यक सभी को निशाना बनाया जा रहा है। बिजली के रेट इतने बढ़ा दिए गए हैं कि किसान भुगतान नहीं कर पा रहा है। गन्ने का समय से भुगतान नहीं हो रहा है। 

रैली के संयोजक पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि किसान की आवाज कोई जबरन नहीं दबा सकता है। जनपद का इतिहास रहा है जब भी आवाज दबाने की कोशिश की गई यहां कि जनता सामने आई है। उन्होंने कहा कि उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि आम जनता सरकार की नीतियों से बेहद नाराज है। कृषि कानून और कानून-व्यवस्था केंद्र और प्रदेश सरकार को ले डूबेगी।

टिकैत को किया नमन
कांग्रेस की रैली के बीच में ही संयोजक हरेंद्र मलिक ने कहा कि आज किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती है। सभी किसान दो मिनट के लिए उन्हें नमन करें। किसान नेता को सभी ने दो मिनट के लिए याद किया। 

चरणसिंह के परिवार से जताई हमदर्दी
कांग्रेस नेता हरेंद्र मलिक चौधरी चरणसिंह परिवार को भूल नहीं पाए। उन्होंने भरी सभा में हाथरस में रालोद नेता जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करने के साथ ही सभी से हाथ उठवाकर यह शपथ दिलाई कि उनकी लड़ाई में सभी लोग साथ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed