{"_id":"5fda586a8ebc3e3b64145f5b","slug":"farmers-protest-in-tehsil-due-to-demands-mawana-news-mrt515954619","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर किसानों ने तहसील में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर किसानों ने तहसील में दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर किसानों ने तहसील में दिया धरना
मवाना। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील में दिन के समय धरना शुरू किया। बाद में किसानों की समस्याओं के लिए प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरना दिन के समय ही रहेगा। शाम के समय प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार अजय उपाध्याय को ज्ञापन दिया।
पीएम के नाम दिए ज्ञापन में संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांग रखते हुए कहा कि दिल्ली के धरना प्रदर्शन में पिछले दिनों मृत किसानों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए, कृषि बिल परिवर्तन पर विचार किया जाए, मंहगाई को देखते हुए गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल तय किया जाए, देश में सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार बंद कराया जाए, बीपीएल सर्वे कराया जाए, मवाना चीनी मिल सहित प्रदेश की सभी गन्ना मिलों से किसानों के बकाया का तत्काल भुगतान कराया जाना शामिल है। धरना व ज्ञापन देने वालों में चौ. जितेंद्रपाल सिंह बहादरपुर, विजय सिंह, सरदार सिंह, राजबीर, शौकीन गुर्जर, अनेश कुमार, बाबूराम, धारा गुर्जर आदि थे।
विज्ञापन
गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करे सरकार
मवाना। सपा कार्यकर्ताओं ने किसान संबंधित बिलों को वापस किए जाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार अजय उपाध्याय को दिए ज्ञापन में कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा जारी कृषि कानून को वापस कराने के लिए किसानों का 21 दिन से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। लेकिन केंद्र सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। कंपकंपाती ठंड में अन्नदाता खुले में बैठा हुआ है। जिससे ठंड के कारण कई किसानों की मृत्यु हो चुकी है। ज्ञापन में गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने तथा जारी विधेयकों को वापस दोबारा से किसानों की मौजूदगी में विधेयक लाया जाए। ज्ञापन देने वालों में सचिन गुर्जर, फैयाज, सलीम रिजवी, शादाब अख्तर, रोहित यादव, खिलाड़ी सिंह, वसीम सैफी, योगेंद्र भाटी आदि थे।