फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers protest continue for sugarcane payment in Baghpat district

गन्ना भुगतान की मांग तेज, कलक्ट्रेट में किसानों का धरना जारी, 18 जुलाई से भूख हड़ताल की चेतावनी

Wed, 17 Jul 2019 12:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Jul 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest continue for sugarcane payment in Baghpat district
कलक्ट्रेट में किसानों का धरना जारी - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में खांडसारी इकाई पर 3.75 करोड़ रुपये के गन्ने के भुगतान की मांग को लेकर किसानों का धरना नौंवे दिन भी कलक्ट्रेट में जारी रहा। भाजपा नेता एवं खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा किसानों के बीच पहुंचे। आश्वासन दिया कि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह जल्द समस्या का समाधान करवाएंगे। किसानों ने चेतावनी दी कि 18 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू होगी। 

विज्ञापन


50 गांव के सैकड़ों किसानों को दत्तनगर-सैदपुर गांव में खांडसारी मिल इकाई पर किसानों का पौने चार करोड़ रुपये गन्ने का बकाया है। इस मांग को लेकर किसान कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे हैं। सहदेव और भगत सिंह ने कहा कि प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और न ही किसानों से मिलने कोई अधिकारी पहुंचा है। 
विज्ञापन


मंगलवार को किसानों के बीच भाजपा नेता एवं खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा पहुंचे। उन्होंने कहा कि दो दिन में किसानों की समस्या का समाधान होगा। इस संबंध में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ. सत्यपाल को अवगत करा कर इस समस्या को हल करवाएंगे। किसानों ने दो टूक शब्दों में कहा कि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं होता है तो 18 जुलाई से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रमोद गोस्वामी, सतवीर गिरि, मनीष ढाका, कृष्ण प्रधान, कपिल शर्मा, पुष्पेंद्र, हरदेव सिंह, कपिल, धीरेंद्र सिंह, सुंदर त्यागी, हरपाल सिंह, कृष्णा पाल, सोहन सिंह, सतपाल सिंह, हर ज्ञान मौके पर रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed