{"_id":"6196164eb8d65a177c22596f","slug":"farmers-problem-mills-issuing-sugarcane-indents-below-the-capacity-challenge-of-sowing-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान परेशान: क्षमता से कम गन्ना इंडेंट जारी कर रहीं मिलें, गेहूं बुआई की चुनौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान परेशान: क्षमता से कम गन्ना इंडेंट जारी कर रहीं मिलें, गेहूं बुआई की चुनौती
Thu, 18 Nov 2021 02:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 18 Nov 2021 02:31 PM IST
सार
गन्ना भवन पर हुई पेराई सत्र समीक्षा बैठक में जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने भी गन्ना खरीद में लापरवाही बरत रही मिलों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गेहूं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद की चीनी मिलों को पेराई सत्र शुरू किए एक सप्ताह से ज्यादा हो चुका है, लेकिन एक दो मिलों को छोड़कर कोई भी मिल अपनी पेराई क्षमता अनुसार गन्ना खरीद नहीं कर रही है। किसानों को समय से पर्ची नहीं मिलने से किसान परेशान है। किसानों के सामने गेहूं की बुवाई की चुनौती भी रहेगी। रालोद ने भरपूर इंडेंट जारी नहीं करने पर गन्ना भवन का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
जनपद की दौराला, किनौनी, सकौती, मवाना, नंगलामल और मोहिउद्दीनपुर मिल की पेराई क्षमता 4,88,000 क्विंटल प्रतिदिन है। ये मिल करीब चार लाख क्विंटल प्रतिदिन के हिसाब से इंडेंट जारी कर रही है। इसमें दौराला मिल की बात करें तो मिल की पेराई क्षमता 1.25 लाख क्विंटल प्रतिदिन है, लेकिन यह मिल करीब 55 हजार क्विंटल गन्ने की ही खरीद कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: संकट: दो हजार करोड़ के प्रकाशन उद्योग से नहीं हटा ग्रहण, कोरोना महामारी व महंगाई से लगा तगड़ा झटका
विज्ञापन
किनौनी मिल 1.20 लाख क्विंटल क्षमता के सापेक्ष 1.07 लाख क्विंटल और नंगलामल मिल 60 हजार क्विंटल के सापेक्ष 51 हजार क्विंटल प्रतिदिन के हिसाब से गन्ना खरीद कर रही है। सकौती मिल ही एकमात्र मिल है जो 18 हजार क्विंटल प्रतिदिन की क्षमता के सापेक्ष 19 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद कर रही है। क्षमता से कम गन्ना खरीद का असर किसानों की गेहूं बुआई पर पड़ रहा है।
बुधवार को गन्ना भवन पर हुई पेराई सत्र समीक्षा बैठक में जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने भी गन्ना खरीद में लापरवाही बरत रही मिलों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।
वहीं, रालोद के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि शुगर मिलों द्वारा पेराई क्षमता अनुसार गन्ना खरीद नहीं किए जाने से किसान परेशान हैं। अगर चीनी मिलों ने गन्ना इंडेंट बढ़ाकर खरीद शुरू नहीं की तो रालोद गन्ना भवन का घेराव करेगा।