फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers met DM, BKU protest at Ganna Bhavan

Meerut News: डीएम से मिले किसान, भाकियू का गन्ना भवन में धरना

Wed, 01 Nov 2023 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers met DM, BKU protest at Ganna Bhavan
मेरठ। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी दीपक मीणा से मुलाकात की। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि किनौनी मिल और मोहिद्दीनपुर शुगर मिल का सत्र शुरू होने से पहले पूर्ण भुगतान का वायदा पूरा नहीं किया। किनौनी मिल के किसानों के विरोध के बावजूद मिल का गन्ना रकबा बढ़ा दिया गया है, जिससे किसान बेहद नाराज हैं और कुछ किसान किसी भी सूरत में किनौनी मिल को गन्ना नहीं देना चाहते। उन्होंने मोहिद्दीनपुर चीनी मिल को जल्द चलवाने की भी मांग भी की।
विज्ञापन

भाकियू नेताओं ने लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बयान को लेकर भी जिलाधिकारी से उचित जांच की मांग की, जिससे उस षड्यंत्र का पता लग सके कि चौधरी राकेश टिकैत के विरुद्ध क्या साजिश विधायक या अन्य लोग कर रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ता गन्ना भवन पहुंचे। वहां जिला गन्ना अधिकारी के नहीं मिलने पर किसान उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा के दफ्तर के बाहर दरी बिछाकर बैठ गए। उप गन्ना आयुक्त किसानों के बीच पहुंचकर उनके बीच बैठ गए। उन्होंने तत्काल रूप सट्टे, क्षेत्रीय स्तर की समस्याओं का निदान किया। किसानों ने किनौनी के सेंटर न काटे जाने का विरोध जताया और जल्द इस दिशा में उचित कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, प्रदेश महासचिव सतबीर सिंह, जगबीर सिंह, नरेश मवाना, हर्ष चहल, मदनपाल यादव, विनेश प्रधान, मान सिंह आर्य, मोनू टिकरी, ओमबीर, अंकित , कपिल, सुनील, अंकुश, सुखपाल, मोहित, मनोज खत्री , टीटू, संजीव, अमित, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed