फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmers are happy to havy rain but some one is over f'

बारिश से किसान खुश, जलभराव से लोग परेशान

Wed, 10 Jul 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
farmers are happy to havy rain but some one is over f'
सरधना में पुलिस चौकी के निकट तहसील रोड पर जलभराव - फोटो : SARDANA
बारिश से किसान खुश, जलभराव से लोग परेशान
विज्ञापन

सरधना/मवाना। सरधना नगर व देहात क्षेत्र में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। तड़के करीब चार बजे बारिश शुरू हुई। वहीं अपराह्न करीब साढे़ तीन बजे बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार तड़के चार बजे बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उसम से राहत मिली। वहीं दिन में तेज धूप निकली तो गर्मी ने परेशान किया। वहीं दोपहर करीब ढाई बजे बादल छाने लगे और अपराह्न साढ़े तीन बजे बारिश शुरू हो गई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। धान की रोपाई की तैयारी कर रहे किसान खुश नजर आए। वहीं तहसील रोड, गंज बाजार, गुजरान गेट से अशोक स्तंभ पुलिस चौकी तक जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मवाना नगर में मंगलवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन 10 बजे के बाद निकली तेज धूप व उमस ने फिर से लोगों को भीषण गर्मी से झुलसने पर मजबूर कर दिया। अपराह्न 3 बजे के बाद अचानक फिर से मौसम ने करवट ली और बादल छा गए।
विज्ञापन

कई हल्की तो कहीं तेज हुई बारिश
जानीखुर्द। मंगलवार दोपहर जानी क्षेत्र के कुछ हिस्से में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं जानी क्षेत्र के धौलड़ी, खानपुर, कुराली, सिवाल, रावा, टिकरी, जानी बाफर आदि गांवों में करीब दो घंटे तक बूंदाबांदी हुई। वही भोला, शेखपुरी, सिसौला खुर्द, जैनपुर, शेखपुरी, पेपला आदि गावों में अच्छी बारिश हुई। इस बारिश से किसानों के चेहरे खिले गए। किसानों ने बताया कि बारिश से इस समय सभी फसलों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुल गई सफाई की पोल
माछरा/ मुंडाली। बारिश ने प्रधानों द्वारा गांवों में कराई गई सफाई की पोल खोल दी। बारिश होते ही गंदगी से अटी पड़ी नाले और नालों का पानी सड़क पर आ गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के माछरा, कासमपुर, हसनपुर कलां, रछौती, शोल्दा, नंगली किठौर, बहरोडा, गोविंदपुरी, रहदरा, अमरपुर, पसवाडा, भटीपुरा, जिसोरा, अजराडा, जिसोरी, शाफियाबाद लोटी, समयपुर, नंगला कबूलपुर, आलमपुर, आदि गांवों जलभराव से लोग परेशान रहे। वही बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान मुकेश कुमार, जितेंद्र, प्रमोद, गुलजार, कादिर आदि का कहना है कि धान की रोपाई के लिए बारिश से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed