फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers Agitation: Opposition parties have placed gun on farmers shoulders MP Sakshi Maharaj in Baghpat

सांसद साक्षी महाराज बोले- विपक्षी दलों ने किसानों के कंधे पर रखी है बंदूक, जल्द निकलेगा समस्या का समाधान

Fri, 18 Dec 2020 12:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 18 Dec 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Farmers Agitation: Opposition parties have placed gun on farmers shoulders MP Sakshi Maharaj in Baghpat
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों को लेकर किसानों का दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन जारी है। आंदोलन का आज 23वां दिन हैं। इसी बीच पश्चिमी यूपी के किसानों ने गुरुवार को दिल्ली कूच किया। वहीं शुक्रवार को सांसद साक्षी महाराज ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने किसानों के कंधे पर बंदूक रखी हुई है। कृषि कानून किसानों की भलाई के लिए हैं।
विज्ञापन


सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि विपक्षी दलों ने किसानों के कंधे पर बंदूक रखी है। सुप्रीम कोर्ट से पहले कृषि मंत्री और अन्य भाजपा नेता बातचीत की पहल कर चुके हैं।
विज्ञापन


यह भी देखें:  किसान आंदोलन: भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले- सरकार की हठधर्मिता ठीक नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि आंदोलन को लेकर राजनीतिक दल अलग हट जाएं, किसान हमें समझा लेंगे और हम किसानों को। कहा कि माननीय अमित शाह और कृषि मंत्री ने कहा है कि हम किसानों के हितैषी हैं। कृषि कानून किसानों की भलाई का कानून है।


कहा कि किसान भोले-भाले हैं, भारत की आत्मा हैं। राजनैतिक दल किसानों का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। छह दौर की बातचीत में बात आगे ही बढ़ी है। बैठकर बातचीत करने से ही हल निकलता है। किसानों की समस्या का जल्द कोई न कोई हल निकलेगा।

बता दें कि साक्षी महाराज दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से गुजरने के दौरान बागपत के गेस्ट हाउस में कुछ देर के लिए रुके थे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed