फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmer murdered in Baghpat district while he went to the farms

यूपी: बागपत में किसान की धारदार हथियार से चेहरे पर वारकर हत्या, पुलिस मौके पर

Sat, 17 Aug 2019 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Aug 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
farmer murdered in Baghpat district while he went to the farms
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में शनिवार तड़के खेत पर पानी चलाने गए किसान की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों ने किसी रंजिश से इनकार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

आज तीन घंटे बंद रहेगी रेलवे पूछताछ सेवा, गोल्डन टेंपल और नौचंदी एक्सप्रेस का समय बदला

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बागपत के बिनौली थानाक्षेत्र में बिजवाड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय किसान शनिवार तड़के पानी चलाने के लिए खेत पर गया हुआ था। काफी देर तक किसान के खेत से न लौटने पर परिजन खेत पर पहुंचे जहां किसान पदम सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार किसान के चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed