बागपत: किसान की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने किया पुलिस का विरोध, तीन घंटे चला हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र में किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। एएसपी रणविजय सिंह ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
पांची गांव निवासी अमित (35) मंगलवार रात खेतों से आवारा गोवंशीय पशुओं को निकालने के लिए गया था। सुबह तक वह घर नहीं लौटा। परिजन खेतों में तलाश करने पहुंचे। जहां सरकारी ट्यूबवैल के पास किसान का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसान की गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना की जानकारी लगते ही सैंकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने तीन घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिय।
एएसपी रण विजय सिंह मौके पर पहुंचे और जल्द वारदात के खुलासे का आश्वासन दिया। वहीं पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।