फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmer murder in Baghpat, Police starts investigation

यूपी: बागपत में किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, कमरे में लहूलुहान मिला शव

Sat, 02 Nov 2019 01:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Nov 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
farmer murder in Baghpat, Police starts investigation
मृतक सोमवीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार सुबह एक किसान की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के मामले में पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किशनपुर बिराल गांव में 52 वर्षीय किसान सोमवीर शुक्रवार रात अपने घर के निचले हिस्से में बने कमरे में सो रहा था कि इसी दौरान किसी ने उस पर धारदार हथियार से प्रहार कर उसे मौत के  घाट उतार दिया। शनिवार सुबह परिजनों को सोमवीर का शव कमरे में लहूलुहान मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक सोमवीर अविवाहित था। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed