फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmer murder by shovel in Muzaffarnagar

किसान की फावड़े से गर्दन काट कर हत्या, दरियाबाद में नलकूप पर सोया था ब्रजपाल

Wed, 24 Apr 2019 01:58 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, मोरना (मुजफ्फरनगर)
ब्यूरो, अमर उजाला, मोरना (मुजफ्फरनगर) Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Apr 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
farmer murder by shovel in Muzaffarnagar
मृतक किसान का फाइल फोटो, दीवार पर लगे खून के छींटे - फोटो : अमर उजाला

ककरौली के दरियाबाद के जंगल में नलकूप पर सोए किसान ब्रजपाल की फावड़े से गर्दन काट कर हत्या कर दी गई। मृतक किसान सिखेड़ा के गांव भंडूरा का मूल निवासी था। किसान की की से ग्रामीणों में दहशत है। मृतक के बेटे की ओर से पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस तहकीकात में जुटी है। पूछताछ के लिए पुलिस ने तीन लोगों को थाने में बैठाया है। अभी हत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

विज्ञापन


ककरौली थाना क्षेत्र का गांव दरियाबाद गंगा खादर की तलहटी में बसा है। करीब सात साल पहले सिखेड़ा थाने के गांव भंडूरा के निवासी ब्रजपाल (55) पुत्र बलजीत पाल ने अपनी गांव की जमीन बेचकर करीब 25 बीघा जमीन  गांव दरियाबाद निवासी रामपाली, अरुण और रमेश से खरीदी थी। वहीं खेतों में फसल की सिंचाई को लेकर पड़ोसी किसान मिंटू की नलकूप में साझा कर खेती करना आरंभ कर दिया था। इसके साथ-साथ मुजफ्फरनगर की भरतिया कालोनी में आवास बनाकर परिवार के साथ रहने लगे। 
विज्ञापन


परिवार में उनके दो बेटे रीनू ओर रवि भी खेती में हाथ बटाते है। गंगा खादर से रात के समय आवारा पशु फसल में नुकसान करते हैं, जिसके कारण किसान खेतों पर रात के समय रुककर फसल कर रखवाली करते हैं। सोमवार को खेतों में अधिक काम होने की वजह से किसान ब्रजपाल खेत पर बनी नलकूप के कमरे के बराबर में चारपाई डालकर सो गया। रात में ही किसी ने फावड़े से सोते समय उसकी गर्दन काट कर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह किसान मिंटू की खेती का हिस्सेदार जम्मल नलकूप पर पहुंचा तो ब्रजपाल मृत पड़ा मिला। उसने  ग्रामीणों को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खून से सने फावड़े को कब्जे में ले लिया

हत्या की सूचना मिलने पर ककरौली थाना प्रभारी जितेंद्र अम्बावत ने घटना स्थल पर पहुंचे। जानकारी पाकर एसपी क्राइम आलोक शर्मा व सीओ भोपा ने डॉग स्क्वॉड टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर खून से सने फावड़े आदि का कब्जे में ले लिया। किसान ब्रजपाल की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ। पत्नी कुडिया, बेटी रीना, रविता आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बेटे रीनू ने ककरौली थाने पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है, जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।

कहीं किसी रंजिश में तो नहीं दिया गया वारदात को अंजाम
मोरना। ब्रजपाल के शव की जांच कर पुलिस का अनुमान है कि कम से कम दो व्यक्तियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है, जिस तरह ब्रजपाल के सिर के पीछे गर्दन पर बेरहमी से फावडे़ से वार किए गए वह किसी जनून और रंजिश की कड़ियों को जोड़ती नजर आ रही है। 

किसी नजदीकी का हो सकता है हाथ
मोरना। डॉग स्क्वाड टीम ने खून से सनी चारपाई के निकट जाकर डॉग को छोड़ा, तो डॅग आसपास के खेतों में घूमकर वापस नलकूप पर आकर रुका। डॉग स्क्वाड के पास में रुकने से जांच का मामला तो किसी परिचित का घटना में शामिल होने की ओर इशारा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed