फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer leader Sardar VM Singh has targeted the government and the farmers' movement

किसान नेता सरदार वीएम सिंह बोले- वोट की चोट से लेंगे ब्याज सहित गन्ना बकाया और कहा...

Wed, 07 Jul 2021 05:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Jul 2021 05:22 PM IST
सार

किसान नेता वीएम सिंह ने किसान आंदोलन पर निशाना साधा है। वहीं केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोहा गरम है। वोट की चोट से किसान अपना गन्ना बकाया भुगतान ब्याज सहित लेगा।

विज्ञापन
Farmer leader Sardar VM Singh has targeted the government and the farmers' movement
मेरठ में एक कार्यक्रम में बोलते किसान नेता वीएम सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में एक कार्यक्रम के दौरान किसान नेता सरदार वीएम सिंह ने कहा चार साल पहले मोदी ने किसानों को 14 दिन में गन्ना बकाए का भुगतान करने का वादा करके वोट ली थी लेकिन, वादा पूरा नहीं किया। न भुगतान कराया और न विलंब बयाज दिया। अब किसानों की बारी है, लोहा गरम है। वोट की चोट से किसान अपना गन्ना बकाया भुगतान ब्याज सहित लेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों की बेहतरी के लिए सरकार एमएसपी पर कानून बनाए। एमएसपी का गारंटी कानून बनने के बाद किसानों की अधिकतर मांगों का स्वतः ही निदान हो जाएगा। वीएम सिंह ने कहा कि किसान विरोधी केंद्र सरकार ने किसानों की बजाय चीनी मिलों के लिए एमएसपी बना दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 80 फीसदी किसानों का गुजारा दूध बेचकर होता है, इसलिए सरकार को दूध पर भी एमएसपी देनी होगी। सिंह ने कहा कि अगर 12 जुलाई तक किसानों की मांगें नहीं मानी गई तो 15 जुलाई को किसान विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वीएम सिंह ने किसान आंदोलन पर भी निशाना साथा। उन्होंने कहा सरकार के अंदरूनी समर्थन से किसान आंदोलन चल रहा है। कहा कि किसान संगठन कहते हैं कि आंदोलन में 500 किसान शहीद हो गए हैं। अगर इन्हें दुख है तो चंदे से आया पैसा शहीद किसानों के परिवार को क्यों नहीं दे रहे। सिंह ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि आंदोलन उठे। क्योंकि उसे अपनी नाकामी का ठीकरा किसानों पर फोड़ना है। वहीं सरकार कोरोना के लिए कह देगी कि किसानों ने फैलाया है। ऑक्सीजन की कमी किसानों की वजह से हुई, क्योंकि किसानों ने टैंकर नहीं आने दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed