फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmer honered by Bhakiyu baghpat who carried tractor on bericade at delhi up border

बैरिकेडिंग पर ट्रैक्टर चढ़ाने वाले शख्स को पहनाई नोटों की माला, कहा- जात-पात भूल एक हो किसान

Thu, 04 Oct 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 04 Oct 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
farmer honered by Bhakiyu baghpat who carried tractor on bericade at delhi up border
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

भाकियू की किसान क्रांति यात्रा से लौटे किसानों का बागपत के चौगामा क्षेत्र  में रघुवीर सिंह के आवास पर स्वागत किया गया। पुलिस की बैरिकेडिंग पर ट्रैक्टर चढ़ाने वाले दोघट के किसान देवेंद्र पंवार को नोटों की माला पहनाई। यहां वक्ताओं ने कहा कि किसानों की जीत हुई है। दिल्ली में बैठी सरकार के कान खोल दिए हैं। मंगलवार को यूपी गेट पर भाकियू की किसान क्रांति यात्रा को दिल्ली पुलिस द्वारा रोकने पर किसानों व पुलिस के बीच टकराव हो गया था। इसमें चौगामा क्षेत्र के कई किसान घायल हो गए थे।

विज्ञापन


बुधवार को क्रांति यात्रा से लौटने पर चौगामा क्षेत्र में किसानों का जोरदार स्वागत किया गया। पुलिस की बैरिकेडिंग पर ट्रैक्टर चढ़ाने वाले किसान देवेंद्र पंवार निवासी दोघट को नोटों की माला पहनाई। देवेंद्र से मिलने और पुलिस की बर्बरता का किस्सा जानने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। देवेंद्र ने किसानों का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि किसानों ने सरकार को अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। किसानों की जीत हुई है। सरकार ने उनकी मांगे मान ली।
विज्ञापन


भाजपा सरकार को 2019 के लोकसभा चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा। अध्यक्षता नर सिंह ने की व संचालन मास्टर सुखवीर ने किया। इसमें मनोज प्रधान, बिजेंद्र प्रधान, राजेंद्र चौधरी, सुधीर मुखिया, मोंटू पहलवान, रामकुमार, गौरव राठी, देवेंद्र राणा, योगेंद्र सिंह, ऋषिपाल, नहार प्रधान आदि शामिल रहे। देवेंद्र पंवार ने बताया कि जब यात्रा यूपी गेट पर पहुंची तो वहां पर यूपी पुलिस ने एक व दिल्ली पुलिस ने चार जगह बैरिकेडिंग लगा रखी थी। उसने सबसे पहले ट्रैक्टर से यूपी पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और बढ़ गए। थोड़ा आगे चलते ही दिल्ली पुलिस मोर्चा संभाले हुए खड़ी थी। उसने ट्रैक्टर सीधे दिल्ली पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछार शुरू कर दी। जब किसान पानी की बौछार से नहीं डरे तो पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले एवं रबर की गोलियां दागी। जिसमें कई किसान घायल हो गए। भगवानपुर नांगल के किसान राम कुमार के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस से कई घंटे तक टकराव चला। 

जातपात भूल एक हो किसान

farmer honered by Bhakiyu baghpat who carried tractor on bericade at delhi up border
बागपत न्यूज - फोटो : अमर उजाला

छपरौली कस्बे के तिरखा नाथ शिव मंदिर में बुधवार को क्षेत्र के किसान जुटे और एक पंचायत की। इसमें किसान क्रांति यात्रा पर आंसू गैस, पानी की बौछार और लाठियां चलाने का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों के सामने समस्याएं हैं। जाति, धर्म और राजनीतिक दलों को भूलकर अगर किसान एक नहीं हुआ तो भविष्य का संकट खड़ा हो जाएगा। एकता में ही किसान की ताकत है। किसानों पर जो बर्बरता दिखाई गई, उसका हिसाब सरकार को देना पड़ेगा।  

 भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह किसान यात्रा में शामिल हुए और पुलिस की लाठी से घायल भी हुए।  चौबीसी की पंचायत में उन्होंने कहा कि जब तक किसान संगठित नहीं होंगे तब तक किसानों पर हमले होते रहेंगे।  वर्तमान में किसान परेशान है हर तरह से सरकार उसे तंग करने के लिए नए नए  कानून बना रही है। चाहे वह बिजली से संबंधित हो या फिर सिंचाई विभाग से या किसी दूसरे  विभाग से। किसान अलग अलग दल या संगठन से ताल्लुक रखते हो सभी को एकजुट होना ही पड़ेगा इसके अलावा कोई रास्ता नही हो सकता।  

भारतीय  किसान यूनियन की मांगों में किसान को 60 वर्ष से ऊपर पेंशन सुविधा,  किसानों का पूरा कर्ज माफ, बिजली की बढ़ी दर वापस लेना, 10 वर्ष से पुराने ट्रैक्टर के चलाने पर रोक हटाने, गन्ने का बकाया भुगतान 14 दिन मे कराना सुनिश्चित करना आदि है ये सभी किसानों के हित के लिए हैं। पंचायत में चंद्रपाल सिंह, विजय सिंह, ओमबीर सिंह, रणवीर सिंह, यशपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, जयबीर सिंह, राजकुमार और सहदेव सिंह मौजूद रहे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed