{"_id":"5eca03377f2a1447cf5edf25","slug":"farmer-died-in-his-fields-in-shamli-police-sent-dead-body-to-postmortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शामली में खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शामली में खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 24 May 2020 11:00 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 24 May 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
farmer death, shamli police
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के शामली में रविवार को चैसाना क्षेत्र में खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
चौसाना क्षेत्र के टोडा गांव निवासी किसान राजेंद्र शनिवार रात को खेत में पानी चलाने के लिए गया था। रविवार सुबह देर तक घर न लौटने के बाद जब परिजन खेत पर पहुंचे तो किसान का शव खेेत में पड़ा था।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। बताया कि किसान के मुंह से झाग निकल रहे थे जिससे कीटनाशक दवाइयों के प्रभाव से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन