फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: farmer died due to fever, the villegers side for take sholderd for list time

बुखार से किसान की मौत, गांव में फैली ये अफवाह, अर्थी को कंधा देने से कतराए लोग, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

Tue, 18 Aug 2020 10:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: farmer died due to fever, the villegers side for take sholderd for  list time
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सरधना क्षेत्र के भामौरी गांव में एक किसान की बुखार से मौत हो गई। इस बीच सरधना के एक चिकित्सक पर किसान की कोरोना से मौत की अफवाह फैलाने का आरोप है। परिजन शव लेकर गांव आए तो लोगों ने अर्थी को कंधा देने में आनाकानी की। परिजनों ने जैसे तैसे किसान का अंतिम संस्कार किया। किसान के बेटे ने अपने इस दर्द को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

विज्ञापन


सरधना के भामौरी गांव निवासी अभिषेक सोम हरिद्वार स्थित एक कंपनी में काम करता है। उसने बताया कि उसके पिता राजेश्वर राणा (55 वर्ष) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। पहले उन्हें सरधना और फिर कंकरखेड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कोरोना की जांच कराई तो रिपोर्ट निगेटिव आई। प्लेटलेट्स कम होने पर कराई जांच में किसान को डेंगू की पुष्टि हुई। इस पर परिजनों ने उन्हें ऋषिकेश, उत्तराखंड के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान रविवार को राजेश्वर की मौत हो गई। वे शव लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि गांव में उनके पिता की मौत कोरोना से होने की चर्चा चल रही थी। अभिषेक का आरोप है कि गांव में अफवाह सरधना के जिस अस्पताल में पिता को भर्ती कराया गया था, वहां के एक चिकित्सक ने फैलाई है। इस अफवाह के बाद गांव का कोई भी आदमी उनके घर नहीं आया न ही अर्थी आदि क्रियाएं कराने में सहयोग किया। इसलिए उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। परिवार के लोगों ने जैसे तैसे अर्थी को कंधा दिया। गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में शहर और देहात के ये 40 इलाके हुए अनलॉक, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

अभिषेक सोम ने सोशल मीडिया पर अपने दर्द का साझा किया है। वहीं परिजन उक्त चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे हैं। वहीं अस्पताल संचालक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इस संबंध में सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि राजेश्वर राणा की मौत डेंगू जैसे लक्षण वाले बुखार से हुई है। कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed