फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farji shaadi karne vaale anter rastriye gang bandafor

फर्जी शादी कराने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़   

Sun, 08 Apr 2018 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Apr 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
farji shaadi karne vaale anter rastriye gang bandafor
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फर्जी शादी कराने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। साइबर सेल ने शास्त्रीनगर स्थित एक मैरिज ब्यूरो ऑफिस पर छापा मारकर दो युवकों और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। जहां से शादी कराने के कई फार्म और दस्तावेज बरामद किए गए। यह धंधा करीब तीन माह से यहां चल रहा था। एक शहर में सैकड़ों लोगों से आवेदन राशि वसूलकर आरोपी मैरिज ब्यूरो बंद कर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों के अनुसार नौचंदी थानाक्षेत्र के गढ़ रोड स्थित बी-77 विज्ञान भवन के पास मेट्रो मैरिज ब्यूरो नाम से ऑफिस चल रहा था। शिकायत मिली थी कि इस ऑफिस में ऑनलाइन आवेदन कराकर शादी कराने के नाम पर ठगी का धंधा चलता था। शनिवार को साइबर सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ऑफिस में छापा मारा। ऑफिस संचालक अमित अग्रवाल निवासी गोकुल धाम मेडिकल, राहुल निवासी बहचौला इंचौली, मीनू पत्नी विशेष निवासी नेहरूनगर नौचंदी, सुशीला पत्नी जयवीर निवासी अब्दुल्लापुर भावनपुर व अंबिका पत्नी महेंद्र निवासी शिवशक्तिनगर भावनपुर को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

छह सौ लोगों से ठगी
साइबर सेल के अनुसार ये आरोपी छह सौ से ज्यादा लोगों को शादी कराने के नाम पर ठग चुके हैं। इस गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में है। पुलिस टीम ने ऑफिस से लैपटॉप आदि के अलावा करीब 350 आवेदन फार्म, कई फोटो और कागज बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट से चुराते थे डाटा
साइबर सेल एक्सपर्ट उमेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपियों ने पूछताछ में कई जानकारियां दीं। बताया कि ये आरोपी कई नामी और रजिस्टर्ड मैरिज ब्यूरो की वेबसाइट से डाटा चोरी कर लेते थे। ऑनलाइन चोरी किए गए फोटो और कांटेक्ट नंबरों से ये ठगी का धंधा चलाते थे। ऐसे लोगों को ये शादी कराने के लिए ऑनलाइन संपर्क करते थे। तय होने पर ऑनलाइन फार्म भरवाते थे। जिसके लिए 61 सौ रुपये जमा कराते थे। मौके से बरामद किए गए लैपटॉप में ऐसे सैकड़ों फार्म मिले हैं। 
देहरादून, दिल्ली, राजस्थान के युवक टारगेट 
शहर में सुंदर व शिक्षित लड़की से शादी कराने का धंधे का जाल फैला हुआ है। देहरादून, दिल्ली, राजस्थान के युवक सबसे ज्यादा टारगेट पर होते हैं। ऑनलाइन ठगी में शिक्षित और नौकरी पेशा वाले युवक भी फंसते हैं। साइबर एक्सपर्ट ऐसे मैरिज फर्जी ब्यूरो में दूरदराज के युवक आसानी से फंसते हैं। बरामद 350 फार्मों में देहरादून, दिल्ली और राजस्थान के युवकों की संख्या सबसे ज्यादा निकली। 
ये बोले ठगी के शिकार
पुलिस ने ऐसे फार्मों पर लिखे मोबाइल नंबरों पर बात की। जिसमें पीड़ित युवकों ने बताया कि आवेदन के नाम पर 61 सौ रुपये दे चुके हैं। सगाई हो गई, शादी की तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई। कई बार फोन किया तो टालमटोल कर देते हैं। फार्म में मनचाही युवती का कॉलम भी है, जिसकी फीस दोगुनी बताते हैं। 
ज्यादा आवेदन होते ही फुर्र
ज्यादा आवेदन होने पर ये ठग दफ्तर बंद कर फुर्र हो जाते हैं। भंडाफोड़ होने से पहले ही कहीं दूसरे शहर या राज्य में दूसरे नाम से मैरिज ब्यूरो खोल लेते हैं। साइबर सेल ने पिछले माह बच्चा पार्क स्थित स्टार प्लाजा में फर्जी शादी कराने का ऑफिस पकड़ा था। उसके पहले भी कई ऑफिसों का भंडाफोड़ हो चुका है।
महिलाओं से कराते बातचीत
पुलिस ने बताया कि ऑफिस में बैठी महिलाओं से युवकों की बातचीत फोन पर कराते थे। यही महिला युवक को अपने जाल में फंसा लेती है। बातचीत का सिलसिला और फिर मुलाकात भी ऑफिस में होती थी। शादी से पहले ऑफिस दूसरी जगह शिफ्ट हो जाता था।

ऐसे फंसाते थे युवक को
नामी मैरिज ब्यूरो या समाचार पत्रों से शादी का आवेदन करने वालों की डिटेल चुराते थे। उसके बाद ऑफिस से उसी नंबर पर कॉल कर युवक से संपर्क करते थे। ऑफिस में बैठी महिला युवक को ऑनलाइन फोटो और सारी डिटेल भेजकर बातचीत करने लगती थी। उसके बाद युवक से आवेदन फार्म भरने की बात कहकर 61 सौ रुपये लिए जाते थे। सैकड़ों लोगों से ठगी के बाद ऑफिस बंद कर देते थे।
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed