फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Famous social worker Dayanand Gupta of Meerut death in Delhi

मेरठ के प्रसिद्ध समाजसेवी दयानंद गुप्ता का निधन, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस

Wed, 22 Jan 2020 09:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Jan 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Famous social worker Dayanand Gupta of Meerut death in Delhi
प्रसिद्ध समाजसेवी दयानंद गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वरिष्ठ समाजसेवी सेठ दयानंद गुप्ता का बुधवार शाम निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से वह निमोनिया से पीड़ित होने के कारण दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार 11 बजे सूरजकुंड पर किया जाएगा।

विज्ञापन


सेठ दयानंद गुप्ता ने मेरठ में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम किया। लंबे समय से उन्होंने स्कूल-कॉलेजों की प्रबंध समितियों में अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली। मूल रूप से खरखौदा के पीपली खेड़ा निवासी सेठ दयानंद गुप्ता ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बीटेक करने के बाद नौकरी की। इसके बाद उन्होंने खुद का कारोबार शुरू किया। उन्होंने मोदीनगर और मुरादनगर में पेपर मिल लगाई। इसके बाद वे मेरठ आ गए। समाजसेवा में उनकी शुरू से ही रुचि रही। वर्तमान में आठ पेपर मिल्स और शुगर फैक्ट्री के चेयरमैन थे। वे पुरुषोत्तम दास टंडन हिंदी संस्थान, सनातन धर्म रक्षिणी सभा, नंदराम राजाराम चैरिटेबल ट्रस्ट, आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मोदीनगर के अध्यक्ष थे। मेरठ कॉलेज, डीएन इंटर एवं डिग्री कॉलेज, इस्माईल गर्ल्स इंटर-डिग्री कॉलेज के वे अवैतनिक मंत्री थे। व्यवसाय में रचनात्मक उपलब्धियों पर उनको राष्ट्रपति, राज्यपाल भी सम्मानित कर चुके थे। 
विज्ञापन


बता दें कि राजनीति के क्षेत्र में भी उनका बड़ा कद रहा। 1990 से 1999 तक वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रहे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली के सदस्य रहे। सन 1995 में उन्होंने अपने भाई डॉ. ओपी अग्रवाल की पत्नी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित कराया। सन 2000 से सन 2005 तक वे खुद जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे। 2006 से 2011 तक वे रालोद में रहे। उन्होंने विधायक का भी चुनाव लड़ा। उनके परिवार में धर्मपत्नी राजबाला गुप्ता, भाई कैलाश चंद्र, डॉ. ओपी अग्रवाल, सुभाष चंद्र गुप्ता, चार बेटियां संगीता, नमिता, बबीता, शालिनी, बेटे संजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, पौत्र आयाश एवं भतीजे नवीन, सुनील और मनोज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के गण्यमान्य लोगों ने जताया शोक
रात को 10 बजे उनके पार्थिव शरीर को आवास लाया गया। उनके निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में शहर के गण्यमान्य लोग घर पहुंच गए। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन, सपा नेता, जयवीर सिंह, डीएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस यादव, मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, मेरठ कॉलेज से प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. युद्घवीर सिंह, डॉ. राजकुमार सांगवान, डॉ. अलका चौधरी, संजीवीश्वर त्यागी, डॉ. विकास शर्मा, उद्यमी शुभेंद्र मित्तल, कमल ठाकुर ने उनके निधन को शिक्षा जगत और कारोबारियों के लिए बड़ी क्षति बताया।

शोक जताया
देवनागरी विद्यालय के संरक्षक और अवैतनिक मंत्री सेठ दयानंद गुप्ता के निधन पर विद्यालय परिवार ने शोक जताया। प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि विद्यालय परिवार के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सेठ दयानंद गुप्ता उद्योगपति, शिक्षाविद्, धर्मनिरपेक्ष शख्सियत थे।

सेठ दयानंद गुप्ता के आकस्मिक निधन के कारण इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज बुढ़ाना गेट में होने वाला राष्ट्रीय सेमिनार स्थगित कर दिया गया है। यह सेमिनार कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से 24 व 25 जनवरी को कॉलेज में होना था। संयोजिका डॉ. ममता सिंह ने बताया कि शीघ्र नई तिथि घोषित की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed