फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   family shot married couple in bijnor, both are serious

बिजनौर: घर में सो रही महिला को मारी गोली, पत्नी को बचाने आए पति पर भी हमला

Thu, 09 May 2019 12:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
family shot married couple in bijnor, both are serious
प्रतीकात्मक तस्वीर

तीन दिन पूर्व गांव भैंसा में घर में सो रही महिला को चार लोगों ने गोली मार दी। पत्नी को बचाने आए पति को भी हमलावरों ने धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। दोनों घायलों का मेरठ में उपचार चल रहा है। घायल युवक ने महिला के परिजनों पर हमला करने का आरोप लगाया है लेकिन अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है।

विज्ञापन


मामला चार मई का है। गांव भैंसा निवासी अरमान के अनुसार चार मई की रात को वह पत्नी महताब के साथ घर में सोया हुआ था। रात करीब साढ़े बारह बजे चार लोग उसके घर में घुस आए और महताब की कनपटी पर गोली मार दी। इससे उसकी आंख खुली तो हमलावरों ने उस पर भी धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। उसके शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी नूरपुर पहुंचाया, यहां से प्राथमिक उपचार के दोनों को बिजनौर रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन दोनों को मेरठ ले गए। मेरठ में महताब की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अरमान की हालत में सुधार है। अरमान ने बताया कि उसने महताब परवीन करीब एक वर्ष पूर्व कोर्ट में शादी कर ली थी। नौ माह से दोनों गांव में ही रह रहे थे। शादी से महताब के घर वाले काफी गुस्से में थे। वह कई बार दोनों को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। उसने महताब के परिजनों पर ही हमला करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


अरमान ने महताब से की थी दूसरी शादी
अरमान ने महताब के साथ दूसरी शादी की थी। उसकी पहली पत्नी और दो बच्चे गांव में ही अलग मकान में रहते हैं। अरमान और महताब की उम्र में काफी फर्क है। अरमान की उम्र करीब 45 वर्ष है वहीं महताब उससे आधी उम्र की है। अरमान के बड़े बेटे की उम्र करीब 20 वर्ष है। गांव वालों के अनुसार अपने से आधी उम्र के व्यक्ति से शादी करने से महताब के परिजन उससे काफी नाराज थे। उन्होंने उससे संबंध भी खत्म कर रखे थे। अरमान के मुताबिक उसकी महताब के साथ शादी से उसकी पहली पत्नी नाराज नहीं थी। घटना होने के बाद वह दो दिन तक अस्पताल में उनके साथ ही रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर न देना बना रहा घटना को संदिग्ध
घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस को मामले की तहरीर न दिया जाना घटना को संदिग्ध बना रहा है। पुलिस भी मामले में कुछ झोल मान रही है। बुधवार को पुलिस ने अरमान की पहली पत्नी और उसके दोनों बच्चों को थाने बुलाकर पूछताछ की। 

थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के बाद वह गांव गए थे, लेकिन किसी ने भी गोली चलने की आवाज सुनने की पुष्टि नहीं की। पीड़ितों की ओर से अभी तक तहरीर भी नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद भी आगे कार्रवाई होगी। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed