{"_id":"5f9c75bd8ebc3e9bf228d220","slug":"family-of-policemen-will-join-hariyali-campaign-city-news-mrt5087428115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली अभियान से जुड़ेंगे पुलिसकर्मियों के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली अभियान से जुड़ेंगे पुलिसकर्मियों के परिजन
विज्ञापन
मेरठ। शहर को कचरा मुक्त करने और वायु प्रदूषण रोकने के लिए पुलिसकर्मियों के परिजन भी नगर निगम के हरियाली अभियान से जुड़ने जा रहे हैं। इसके लिए शनिवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सहायक नगर आयुक्त प्रथम ब्रजपाल सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया और एसएसपी अजय साहनी संयुक्त रूप से हरियाली अभियान का शुभारंभ करेंगे। निगम का हरियाली अभियान होम कंपोस्टिंग अभियान है। किचन से निकलने वाले कूड़े को बाहर न फेंककर घर में ही विशेष पात्र की मदद से कंपोस्ट बनाना है। कचरे से बने खाद को लोग घर के पौधों में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस काम में पुलिस लाइन में रह रहे पुलिसकर्मियों के परिजनों को सहभागी बनाया जाएगा।
नगर निगम ने लोगों को होम कंपोस्टिंग का प्रशिक्षण देने के लिए चार एनजीओ चुने हैं। इनके प्रतिनिधि होम कंपोस्ट बनाने की ट्रेनिंग देने के साथ खाद बनाने में प्रयोग होने वाले पात्र भी मुहैया कराएंगे। कार्यक्रम से जुड़ने वाले अपने घर की बालकनी, घर की छत और बगीचे आदि में आसानी से खाद बना सकते हैं। नगर निगम ने होम कंपोस्टिंग से तैयार होने वाले बगीचों के लिए पुरस्कार प्रतियोगिता भी रखी है। 10 सबसे अच्छे बगीचों को 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 100 घरों को एक-एक हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।