फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   family converted religion in Meerut when child gets cured after going to church, police alert

यूपी: चर्च जाकर बीमार बच्ची ठीक हो गई तो परिवार ने लिया ऐसा फैसला, खुफिया विभाग अलर्ट

Wed, 04 Sep 2019 01:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Sep 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
family converted religion in Meerut when child gets cured after going to church, police alert
सरधना का प्रसिद्ध बेगम समरू चर्च - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में अनुसूचित जाति के परिवार ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। इसकी जानकारी पर खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं किसी भी तरह के तनाव को देखते हुए पुलिस भी सचेत हो गई है। 
विज्ञापन


सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ निवासी अनुसूचित जाति के बिजेंद्र के परिवार ने ईसाई धर्म अपना लिया है। बिजेंद्र का कहना है कि उसकी बेटी अकसर बीमार रहती थी। काफी उपचार कराया, लेकिन आराम नहीं मिला।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: यूपी: आज से 'प्रेरणा' एप पर तय होगी शिक्षकों की जवाबदेही, मुख्यमंत्री योगी करेंगे लॉन्च
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन वह बेटी को लेकर चर्च पहुंचा और फादर से संपर्क किया। इसके बाद बेटी को आराम मिलने लगा और वह ठीक हो गई। उस घटना के बाद उसका ईसाई धर्म के प्रति लगाव बढ़ता गया और उसने परिवार समेत ईसाई धर्म अपना लिया। 

मामले की की सूचना जैसे ही खुफिया विभाग को लगी, तो वह सतर्क हो गया। खुफिया विभाग ने इस संबंध में थाना पुलिस को भी अवगत करा दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्राम प्रधान मुकेश उर्फ हप्पू का कहना है कि बिजेंद्र के परिवार ने धर्म परिवर्तन किया है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। मामले का पता कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मेरठ की अन्नू रानी ने जैवनिल थ्रो और सौरभ चौधरी ने शूटिंग में देश के लिए जीता गोल्ड

मामला संज्ञान में आ गया है। एक परिवार द्वारा धर्म परिवर्तन करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल इस मामले में कोई विरोध या आपत्ति जैसी बात नहीं है, फिर भी जांच कराई जा रही है। साथ ही पुलिस भी सतर्क है। - उपेंद्र मलिक, एसओ सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed