फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Falguni fair can now be held after night curfew is lifted

मेरठ : रात्रि कर्फ्यू हटा, फाल्गुनी मेले पर असमंजस खत्म, आयोजन पर फैसला आज

Mon, 21 Feb 2022 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 01:23 AM IST
सार

पुरा महादेव मंदिर पर फाल्गुनी मेला लगाने को लेकर कमेटी और प्रशासन में चल रहा मंथन। आज डीएम से मिलेंगे मंदिर कमेटी के सदस्य, तभी होगा मेला लगाने को अंतिम फैसला।

विज्ञापन
Falguni fair can now be held after night curfew is lifted
पुरा महादेव file pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार के रात्रि कर्फ्यू हटाने के आदेशों के बाद पुरा महादेव मंदिर पर फाल्गुनी मेला लगने को लेकर मंडराए संकट के बादल छंटते नजर आ रहे है। अब दो साल बाद पुरा महादेव मंदिर पर मेला लग सकता है। इसे लेकर मंदिर कमेटी और प्रशासन में मंथन चल रहा है। सोमवार को अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसके लिए डीएम और मंदिर कमेटी के सदस्यों के बीच वार्ता होगी, जिसके बाद स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से पुरा महादेव मंदिर पर श्रावण और फाल्गुनी मेले का आयोजन नहीं किया जा रहा है। इस बार भी दो दिन पहले तक रात्रि कर्फ्यू के कारण मेला आयोजन में असमंजस की स्थिति थी। कारण बताया जा रहा था कि रात्रि कर्फ्यू होने के कारण कांवड़ियों को ठहरने की अनुमति नहीं दे सकते है। मगर, अब रात्रि कर्फ्यू हटने से फिर से मेला लगाने को लेकर मंथन शुरू हो गया है। प्रशासन और मंदिर समिति के सदस्य मेले को लेकर बातचीत कर रहे है। 
विज्ञापन


मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि डीएम के साथ 17 फरवरी को मंदिर समिति की बैठक में मेले को लेकर स्थिति साफ नहीं की गई थी। तब रात्रि कर्फ्यू के कारण यह कहा गया था कि कांवड़िए यहां जलाभिषेक करके आगे बढ़ते रहेंगे। मगर, अब रात्रि कर्फ्यू हट गया है तो इसे लेकर डीएम के साथ सोमवार को बातचीत होगी। इसके बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है फाल्गुनी मेले का कार्यक्रम
मंदिर समिति की ओर से 27 फरवरी से एक मार्च तक तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। 28 फरवरी को रात्रि में तीन बजकर 25 मिनट पर झंडारोहण किया जाएगा। मेले में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। मंदिर परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा और पुलिस बल तैनात रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed