फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake watches were being sold, the team raided

Meerut News: बेची जा रही थीं नकली घड़ी, टीम ने मारा छापा

Sun, 06 Apr 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Fake watches were being sold, the team raided
इकरार अहमद..... शहर घंटाघर चौराहे मेट्रो घड़ी एजेंसी पर छापा मारते टाइटन घड़ी कंपनी के अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के घंटाघर और कोटला पर नामी कंपनी के नाम से नकली घड़ी बेचने पर पुलिस ने शनिवार को कंपनी की टीम के साथ छापा मारा। टीम ने बड़ी संख्या में घड़ी बरामद की हैं। पुलिस ने कॉपी राइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सेक्टर 19 बी द्वारका नई दिल्ली निवासी गौरव तिवारी शनिवार को सुबह मेरठ पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी की नकली घड़ी काफी संख्या में मेरठ में दुकानों पर खुलेआम बेची जा रही हैं। एसपी सिटी के निर्देश पर देहली गेट थाना प्रभारी रमेश चंद शर्मा ने टीम तैयार कर कोटला के निकट मेट्रो वाच नाम की दुकान पर छापा मारा। दुकान स्वामी केसरगंज निवासी अंसार हसन ने विरोध किया लेकिन पुलिस ने उसे समझा दिया। शाहपीर गेट निवासी मुगीश आलम की दुकान पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। टीम ने दुकानों से लगभग 180 घड़ियां और बड़ी संख्या में बॉडी, डायल चेन आदि बरामद किए। दुकान शाहपीर गेट निवासी मुगीश आलम की थी। गौरव ने थाने में दोनों दुकानदारों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर कॉपी राइट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों दुकानदारों को हिरासत में लेने के बाद थाने से जमानत देकर छोड़ दिया गया।

इकरार अहमद..... शहर घंटाघर चौराहे  मेट्रो घड़ी एजेंसी पर छापा मारते टाइटन घड़ी कंपनी के अधिकारी

इकरार अहमद..... शहर घंटाघर चौराहे मेट्रो घड़ी एजेंसी पर छापा मारते टाइटन घड़ी कंपनी के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article