फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake visa and ticket given to send for Umrah, duped of Rs 13 lakh

उमरा भेजने के लिए फर्जी वीजा और टिकट थमाया, 13 लाख रुपये ठगे

Fri, 02 May 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Fake visa and ticket given to send for Umrah, duped of Rs 13 lakh
मेरठ। उमरा भेजने के नाम पर फर्जी वीजा और टिकट थमाकर 13 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित ने एसएसपी से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर पैसे वापस दिलाने की मांग रखी है।
विज्ञापन

करीमनगर निवासी हाजी जुनैद बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह अल जुनैद टूर एंड ट्रैवल्स के नाम से एजेंसी चलाते हैं। पीड़ित जुनैद ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पास हाजी नावेद निवासी ईरा गार्डन ब्रह्मपुरी का कॉल आया। वह जमजम ट्रैवल्स के नाम से एजेंसी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी नावेद ने कहा कि उसके पास उमरा के कुछ वीजा हैं। नावेद की बातों में आकर जुनैद ने उन्हें 13 लोगों के पासपोर्ट और 13 लाख रुपए दे दिए। इसी दौरान आरोपियों ने उसे फर्जी वीजा और फर्जी टिकट थमाते हुए सभी हाजियों को एयरपोर्ट भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन

पीड़ित जुनैद का आरोप है कि जब उसने सभी भाइयों को एयरपोर्ट भेजा तो वहां सभी वीजा फर्जी निकलने पर सभी को एयरपोर्ट से लौटा दिया। पीड़ित जुनैद ने बताया कि जब उसने मामले की शिकायत नावेद से की तो उसने उसे धमकी दे डाली। आरोप है कि धमकी देने के बाद वह अपने रुपये लेने आरोपी नावेद के पास पहुंचा तो नावेद ने पिता के साथ उसकी जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत एसएसपी से की है। आरोपियों द्वारा दिए फर्जी टिकट और वीजा भी एसएसपी को दिखाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed