बिजनौर: फर्जी प्रशिक्षु को जेल में मिली हत्या की धमकी, सिपाही पर लगाए थे गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नहटौर थानाक्षेत्र के गांव जलालपुर आसरा निवासी राजकुमार की पुत्री प्रीति फर्जी तरीके से ट्रेनिंग लेने के आरोप में पीटीएस मेरठ में पकड़ी गई थी।
युवती के फर्जी दस्तावेज तैयार करके पुलिस भर्ती में शामिल करने की कोशिश में धामपुर कोतवाली में तैनात एक सिपाही की भूमिका सामने आई थी। इसके बाद युवती को जेल भेज दिया गया था।
पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि सिपाही ने ही धामपुर के एक कैफे से उसके दस्तावेज तैयार करके सबसे पहले लखीमपुर खीरी ट्रेनिंग सेंटर में भेजा था।
मेरठ में पकड़े जाने के बाद पुलिस युवती को धामपुर में आरोपी सिपाही की पहचान कराने के लिए लाई थी।
आरोप है कि 28 जून को मेरठ जिला कारागार में गाजियाबाद निवासी राजीव नागर नामक युवक युवती से मिलने गया था। सिपाही के खिलाफ कुछ भी बोलने पर जेल से निकलते ही जान से मारने की धमकी दी हैं।
जेल में युवती को धमकी मिलने पर उसके परिवार के लोग दहशत में हैं। महिला प्रशिक्षु के पिता ने मेरठ एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।