{"_id":"5f57c8ea8ebc3e45aa75dc3a","slug":"fake-teacher-did-the-job-for-ninten-years-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: फर्जीवाड़ा कर 19 साल तक की शिक्षक की नौकरी, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: फर्जीवाड़ा कर 19 साल तक की शिक्षक की नौकरी, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
Tue, 08 Sep 2020 11:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में उत्तर प्रदेश के बागपत में फर्जीवाड़ा कर आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के रूप में कार्यरत शिक्षक पर फर्जीवाड़ा करके 19 साल नौकरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य सुक्रमपाल सिंह तोमर की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि शिक्षक सहदेव सिंह चौधरी ने 1989 में शिक्षा शास्त्री की उपाधि ग्रहण की थी। मगर, विश्वविद्यालय में उनका कोई रिकार्ड नहीं मिला।
विज्ञापन
उसने विद्यालय में 28 दिसंबर 1991 में फर्जी तरीके से शिक्षक की नियुक्ति पाई। इस फर्जीवाड़े के चलते अध्यापक ने 19 साल तक शिक्षक के रुप में नौकरी की।
शिक्षा शास्त्री के प्रमाण पत्र में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी दर्ज है जबकि मार्कशीट में सच्चा अध्यात्म संस्कृत महाविद्यालय अरैल इलाहाबाद लिखा है। कोर्ट ने इसे कूटरचित मानते हुए थाना छपरौली में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
उधर, कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सहदेव सिंह चौधरी निवासी मधुबन कॉलोनी, बड़ौत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/