{"_id":"5df93f028ebc3e87a8205acb","slug":"fake-sports-material-recovered-two-arrested-meerut-news-mrt4592935114","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन कॉल पर बुकिंग और खपा देते थे लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन कॉल पर बुकिंग और खपा देते थे लाखों का माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नकली खेल सामग्री तैयार करने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। फैक्टरी के संचालक फोन कॉल पर सामान बुक करते थे और नामचीन कंपनी का नकली सामान खपा देते थे। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कंपनी को सूचना मिली कि कंकरखेड़ा क्षेत्र की स्पोर्ट्स फैक्टरी में एसजी और योनेक्स कंपनी का नकली माल तैयार कर ऑनलाइन बेचा जा रहा है। टीम के सदस्य सोमवार से निगरानी पर थे। मंगलवार को फैक्टरी से माल सप्लाई के लिए ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचा तो टीपी नगर पुलिस के सहयोग से गाड़ी को पकड़ लिया गया। गाड़ी में मौजूद दो युवकों दुर्गेश कुमार और नितेश कुमार को हिरासत में ले लिया गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस ने एसजी कंपनी के करीब 80 क्रिकेट बैट और योनेक्स (तुर्की) कंपनी का बैडमिंटन का तार बरामद किया।
दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कंकरखेड़ा स्थित तरुण नेहरा की नेहरा स्पोर्ट्स फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान फैक्टरी संचालक फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि फैक्टरी संचालक ने कॉल सेंटर बनाया हुआ है। यहीं से वह अन्य राज्यों में स्थित स्पोर्ट्स कंपनियों को फोन कर माल बुक कर सप्लाई कर देते थे। करीब 1.25 लाख रुपये कीमत का नकली माल बरामद किया गया है। जबकि असली माल करीब 2.5 लाख रुपये बैठेगा। कंपनी की ओर से टीपीनगर थाने में फैक्टरी संचालक तरुण नेहरा, दुर्गेश कुमार व नितेश कुमार के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि तीनों आरोपियों पर कॉपी राइट एक्ट व धोखाधड़ी में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।