{"_id":"5d0e7f8c8ebc3e5cf8691662","slug":"fake-cbi-officer-arrested-in-muzaffarnagar-at-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में फर्जी सीबीआई ऑफिसर दबोचा, लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में फर्जी सीबीआई ऑफिसर दबोचा, लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा
Sun, 23 Jun 2019 12:55 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
फर्जी सीबीआई अफसर दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में शनिवार देर रात एक फर्जी सीबीआई ऑफिसर थाना नई मंडी से दो पुलिसकर्मी लेकर एक कारोबारी के यहां रेड डालने पहुंच गया। इस फर्जी सीबीआई ऑफिसर को पुलिस तो नहीं पहचान पाई लेकिन कारोबारी के यहां इक्कठा हुए लोगों ने पहचान लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से नकली दाढ़ी-मूंछ व विजिटिंग कार्ड आदि सामान मिला है। देर रात तक पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सिक्ख वेश यह फर्जी ऑफिसर बोलेरो कार से शनिवार देर रात नई मंडी कोतवाली पहुंचा और खुद को सीबीआई का अफसर बताते हुए नई मंडी क्षेत्र में किसी कारोबारी के यहां रेड डालने की बात कही। इस पर नई मंडी थाना पुलिस ने उसका आई कार्ड देखा और दो सिपाहियों को उसके साथ भेज दिया। इसके बाद यह नई मंडी के हरिवृंदावन सिटी में रहने वाले टाईल्स कारोबारी आदेश गोयल के यहां पहुंचा और परिजनों से कागजात मांगे। साथ ही कार्रवाई से बचने के लिए दस लाख रुपये भी मांगे। कारोबारी आदेश गोयल इस दौरान बाहर थे। उन्होंने इसकी जानकारी रालोद नेता अभिषेक चौधरी को दी। रालोद नेता अभिषेक चौधरी, हंसराज चावला आदि को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। वहां व्यक्ति के हाव-भाव देखकर उस पर शक हो गया। उससे पहचान पत्र मांगा, पहचान पत्र जितेंद्र सिंह 2007 बैच का अफसर के नाम से था। उसका पद डिप्टी कमिश्नर एटीएस खोला गया था। रालोद नेता ने नई मंडी कोतवाली चलने की बात कही। जिस पर आरोपी फर्जी अफसर रंग बदलने लगा। लोगों ने उसे पकड़ कर धुनाई कर दी। इसी दौरान उसकी नकली दाढ़ी और पगड़ी निकल गई।
विज्ञापन
वहीं दोनों सिपाही वहां से फरार हो गए। फर्जी ऑफिसर त्रिवेंद्र सिंह उर्फ मुकुल निवासी बिजनौर हाल निवासी नई मंडी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/