फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fair started in sisoli

सिसौली में तीन दिवसीय मेला शुरू

Sun, 13 Oct 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
fair started in sisoli
मुंडाली। ग्राम सिसौली के मां दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। इसमें रामस्वरूप शर्मा के परिजन चरण पादुका सिर पर रखकर एवं ध्वज लेकर मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित सिसौली में पं. रामस्वरूप दुर्गा ने विद्यालय परिसर में मां दुर्गा का भव्य मंदिर बनवाया है। जिसमें प्रत्येक वर्ष अश्विन माह की चतुर्दशी को मेले का शुभारंभ किया जाता है। क्षेत्र के सिसौली, मऊखास, भटीपुरा, मेघराजपुर, नंगलामल, समयपुर, भगवानपुर चट्टावन, नंगला कबूलपुर, बढ़ला कैथवाड़ा, मुरलीपुर, आलमपुर, पचगांव, गांवड़ी, किनानगर, दतावली, गोकुलपुर, मेदपुर आदि गांवों के श्रद्धालु मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पंडित रामस्वरूप दुर्गा प्रसाद ने विद्यालय परिसर में मंदिर बनवाया था। यहां भव्य मेले का आयोजन किया जाने लगा। इसके बाद परिजन सुरेंद्र शर्मा एवं पवन शर्मा अपने घर से चरण पादुका एवं ध्वज लेकर ढोल आदि के साथ चलते हैं। वे इसे मंदिर में स्थापित करते हैं। यह मेला तीन दिन जारी रहता है। मां दुर्गा की क्षेत्र में काफी मान्यता है। एसओ मुंडाली विनोद कुमार ने बताया कि मेेले का आयोजन मेरठ-गढ़ मार्ग पर होने से काफी निगरानी रखनी पड़ती है। मार्ग पर वाहनों का आवागमन अधिक रहता है इसलिए मेले की व्यवस्था बनाने मे मुंडाली, मवाना, किठौर, फलावदा, हस्तिनापुर, खरखौदा समेत पीएसी भी लगाई गई है। बताया कि मेले में 10 दरोगा, 18 कांस्टेबल, 10 हैड कांस्टेबल, 10 महिला सिपाही और डेढ़ सेक्शन पीएसी तथा 4 सिपाही ट्रैफिक पुलिस के लगाए हैं। पुलिस चौकी मऊखास प्रभारी जितेन्द्र सिंह को मेला इंचार्ज बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुरेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, पूर्व प्रधान संजय खटीक, हुक्म पहलवान, बॉबी लाल आदि चरण पादुका व ध्वज लेकर मंदिर पहुंचे। ग्राम प्रधान पति दिनेश तोमर तथा शिवम तोमर ने बताया कि प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य तथा ग्राम के गण्यमान्य लोग मेले की व्यवस्था बनाने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed