फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fafunda's girl's arm was scorched by 70%

फफूंडा की युवती की बाजू 70 फीसदी झुलसी

Sun, 18 Jul 2021 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fafunda's girl's arm was scorched by 70%
फफूंडा की युवती की बाजू 70 फीसदी झुलसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव फफूंडा में तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने, गांव में सट्टे की खाई बाड़ी को रोकने व अवैध हथियारों की तस्करी रोकने को लेकर एक युवती ने शुक्रवार को आत्मदाह का प्रयास किया था। अपने आप को घिरा पाकर पुलिस अधिकारी आत्महत्या के प्रयास को केवल युवती द्वारा नाटक करना ही बताती रही। शनिवार को निजी चिकित्सकों ने युवती का बाजू 70 प्रतिशत झुलसा हुआ बताया है।
गांव फफूंडा निवासी पूनम शर्मा पिछले तीन साल से गांव के 12 बीघा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने, गांव में सट्टा खाई बाड़ी बंद कराने व अवैध हथियारों की सप्लाई रोकने आदि को लेकर शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में आत्मदाह का प्रयास किया था। इस मामले में अपने आप को घिरा पाकर स्थानीय पुलिस अधिकारी पहले युवती द्वारा आत्मदाह के प्रयास को केवल एक नाटक बताते रहे। आत्मदाह के प्रयास का वीडियो वायरल हुआ तो एसडीएम सदर, सीओ किठौर मौके पर पहुंचे थे। उस समय भी पुलिस, अधिकारियों को युवती द्वारा बाजू पर केमिकल डालकर आग लगाना बताती रही। शनिवार को निजी चिकित्सकों ने युवती के बाजू को 70 प्रतिशत झुलसा हुआ बताया है। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

विवादित प्लॉट से नहीं उठी ईंटें
युवती द्वारा आत्मदाह की सूचना पर शुक्रवार को एसडीएम सदर व सीओ किठौर गांव में पहुंचे थे। एसडीएम ने तालाब की भूमि का निरीक्षण भी किया। युवती ने एक प्लॉट को चिह्नित कर उसे तालाब में होना बताया। युवती ने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति व ग्राम पंचायत ने मिलकर तालाब की जमीन को गांव के दूसरे व्यक्ति को बेच दिया था। निरीक्षण के दौरान उक्त प्लॉट में ईंटें लगी हुई थी। जिसमें एसडीएम ने स्थानीय पुलिस से तुरंत ईंटों को वहां से हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी भी ईंटें नहीं हटाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कर कार्रवाई होगी
आदेश के बाद भी जगह को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया, यह जांच का विषय है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -संदीप भागिया, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed