{"_id":"664fc69ac632afda7e0bcda4","slug":"factory-worker-crushed-to-death-by-vehicle-meerut-news-c-31-1-smrt1003-109828-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फैक्टरी कर्मचारी की वाहन से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फैक्टरी कर्मचारी की वाहन से कुचलकर मौत
Fri, 24 May 2024 04:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 24 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में स्थित बर्तन फैक्टरी से काम पूरा कर घर लौट रहे कर्मचारी को बड़ौत-कोताना मार्ग पर मलकपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। कर्मचारी को नगर के एक निजी अस्पताल से गंभीर हालत मेें मेरठ रेफर किया गया है। जहां पर कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी की मौत से परिजन गमगीन है।
मलकपुर निवासी मोनू (27) पुत्र राजकुमार नगर की एक बर्तन फैक्टरी मेें काम करता था। वह फैक्टरी से काम पूरा कर वापस घर लौट रहा था, जैसे ही वह बड़ौत-कोताना मार्ग पर मलकपुर- बोहला मार्ग पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे पुलिस ने राहगीरों की मदद से नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और मोनू को गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहां पर उपचार के दौरान माेनू की मौत हो गई। मोनू की मौत से परिजन गमगीन है। इस मामले में मृतक मोनू के भाई सोनू ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर क्राइम वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन चालक की तलाश चल रही है।