फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fack insuranse two arrested

हेल्थ इंश्योरेंस का फर्जीवाडा: सनसिटी हॉस्पिटल संचालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Mar 2021 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
fack insuranse two arrested
हेल्थ इंश्योरेंस का फर्जीवाडा : सनसिटी हॉस्पिटल संचालक सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। हेल्थ इंश्योरेंस में फर्जी तरीके से लोन लेने के मामले में पुलिस ने सनसिटी हॉस्पिटल के संचालक सहित दो लोग गिरफ्तार कर लिए हैं। एक अन्य आरोपी फरार हो गया है।
पुलिस के मुताबिक एक मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग हेल्थ इंश्योरेंस में क्लेम लेने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहे हैं।
इसी दौरान नौचंदी पुलिस आवास विकास चौराहा पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने सनसिटी हॉस्पिटल संचालक महबूब निवासी ताला फैक्टरी लिसाडी गेट और विकास निवासी गोकुल धाम, भावनपुर को गिरफ्तार कर लिया। ये क्लेम के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहे थे। तीसरा आरोपी इमरान निवासी जब्बार बिल्डिंग नौचंदी फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से हॉस्पिटल के फर्जी बिल मिले हैं। आरोपी विकास पशु चिकित्सालय माछरा का स्टॉक मैन बताया गया है। यह भी पता चला है कि हॉस्पिटल की आड़ में हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर फर्जीवाड़ा चल रहा था। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि हॉस्पिटल की रिपोर्ट भी सीएमओ को भेजी जाएगी और स्वास्थ्य विभाग से जांच और कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed