{"_id":"5efb9a788ebc3e42cb0e1fb1","slug":"eye-shield-broken-ppe-kit-torn-meerut-news-mrt4890022163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड की हकीकत... टूटी आई शील्ड और फटी हुई निकली पीपीई किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड की हकीकत... टूटी आई शील्ड और फटी हुई निकली पीपीई किट
Wed, 01 Jul 2020 06:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
फटी हुई किट निकली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में आई शील्ड टूटी है, कैंची में जंग लगा है और पीपीई किट फटी हुई है, इसमें चेन भी नहीं है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर इनके फोटो वायरल हुए। बताया जा रहा है मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड में ड्यूटी कर रहा स्टाफ खराब क्वालिटी के उपकरणों से परेशान है। हालांकि वह इसकी शिकायत लिखित में नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें कार्रवाई होने का डर है। मौखिक रूप से वह मेडिकल के अधिकारियों को इस बाबत जानकारी दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: छह जुलाई से शिक्षक आएंगे कैंपस, चार अगस्त से शुरू होगी पढ़ाई, ये हैं निर्देश
विज्ञापन
कोविड वार्ड का स्टाफ आंखों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष डिजाइन का बड़ा चश्मा लगाते हैं। शरीर को सुरक्षित रखने के लिए पीपीई किट पहनते हैं। हालांकि पीपीई किट एक बार पहनने के बाद उसे दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता है। लेकिन इन पीपीई किट की क्वालिटी इतनी खराब है कि पहनते वक्त ही यह फट जा रही हैं। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग का कहना है कि यह सामान शासन की तरफ से लखनऊ से आया है। इस संबंध में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव को भी अवगत करा दिया गया है कि इनकी क्वालिटी खराब है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/