{"_id":"61c02bacee6f4a17567c5795","slug":"expressway-red-barrier-will-be-removed-before-arrival-of-nitin-gadkari-on-december-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे: 23 दिसंबर से पहले हटेंगे लाल बैरियर, नितिन गड़करी के आने से पहले किया जा रहा निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे: 23 दिसंबर से पहले हटेंगे लाल बैरियर, नितिन गड़करी के आने से पहले किया जा रहा निरीक्षण
Mon, 20 Dec 2021 12:37 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:37 PM IST
सार
मेरठ में नितिन गड़करी के आगमन से पहले एनएचएआई और उसकी निर्माणाधीन कंपनी जीआर इंफ्रा लिमिटेड के अधिकारी लगातार एक्सप्रेसवे की स्थिति और टोल प्लाजा की व्यवस्थाओं को परख रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित उद्घाटन के मद्देनजर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के आगमन से पहले ही तमाम तैयारियों को परखा जा रहा है। नितिन गड़करी का 23 दिसंबर का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
इससे पहले एनएचएआई और उसकी निर्माणाधीन कंपनी जीआर इंफ्रा लिमिटेड के अधिकारी लगातार एक्सप्रेसवे की स्थिति और टोल प्लाजा की व्यवस्थाओं को परख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: यूपी के इस जिले में रोज बर्बाद हो रही कोरोना वैक्सीन की 50 से अधिक डोज, ये है असली वजह
विज्ञापन
रविवार को भी दोनों टीमों ने डासना से लेकर काशी टोल प्लाजा के कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया। एनएचएआई के पीडी अरविंद कुमार, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज बैरवा सहित अन्य सदस्यों की टीम एक्सप्रेसवे पर पहुंची। टीम ने काशी टोल प्लाजा के सभी 19 केबिनों के कंप्यूटर चेक किए।
विज्ञापन
इनमें दो कंप्यूटरों में खामी मिलने पर संबंधित इंजीनियरों को चेताया गया कि इन्हें जल्द ही अपडेट कर दिया जाए। पीडी ने कहा कि 23 दिसंबर से पहले एक्सप्रेसवे से रेड बैरियर हट जाने चाहिएं। टीम ने डेढ किलोमीटर के गोल चक्कर के सुंदरीकरण को भी देखा और संतोष जताया।