{"_id":"62f177f2fcf0e713812e9c5a","slug":"expressway-couple-injured-in-car-collision-container-overturned-in-ditch-city-news-mrt600439139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे : कार की टक्कर से दंपती घायल, खाई में पलटा कंटेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे : कार की टक्कर से दंपती घायल, खाई में पलटा कंटेनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेसवे : कार की टक्कर से दंपती घायल, खाई में पलटा कंटेनर
परतापुर (मेरठ)। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार को अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। पहली घटना में बाइक सवार दंपती बाइक पर कंकरखेडा के लिए जा रहे थे। जैसे ही परतापुर इंटरचेंज के पास पहुंचे तो पीछे से आए किसी वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें राजवती और आकाश घायल हो गए। जीआर इंफ्रा की हाईवे पेटोलिंग टीम ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आकाश को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
दूसरी घटना भी परतापुर इंटरचेंज के पास हुई। इसमें मोहिउद्दीनपुर से राजस्थान जा रहा कंटेनर तीव्र मोड़ पर चढ़ते समय 20 मीटर नीचे खाई में पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक शेरु उर्फ शेर सिंह और विनोद गंभीर रुप से घायल हो गए। जीआर इंफ्रा की हाईवे पेटालिंग टीम ने उन्हें भी निजी अस्पताल भिजवाया। संवाद