{"_id":"631802a5327cf51da8163854","slug":"express-train-will-reach-saharanpur-from-delhi-in-3-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: 3 घंटे में दिल्ली से सहारनपुर पहुंचाएगी एक्सप्रेस ट्रेन, होंगे सिर्फ तीन स्टॉपेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways: 3 घंटे में दिल्ली से सहारनपुर पहुंचाएगी एक्सप्रेस ट्रेन, होंगे सिर्फ तीन स्टॉपेज
Wed, 07 Sep 2022 08:02 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 07 Sep 2022 08:02 AM IST
सार
इस नई ट्रेन के दिल्ली से सहारनपुर के बीच तीन स्टॉपेज ही दिए गए हैं। इसमें गाजियाबाद, मेरठ सिटी और मुजफ्फरनगर शामिल हैं।
विज्ञापन
ट्रेन यात्री (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर रेलवे ने दिल्ली जंक्शन से सहारनपुर के बीच एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। मात्र तीन घंटे में दिल्ली से सहारनपुर का सफर वाया मेरठ होते हुए पूरा होगा। सहारनपुर से दिल्ली के बीच ट्रेन की शुरुआत नौ सितंबर से और दिल्ली से सहारनपुर के बीच ट्रेन की शुरुआत दस सितंबर से होगी।
विज्ञापन
कोरोना काल के समय कई ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। अब रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को सहारनपुर और बिजनौर लोकसभा प्रभारी बनाए जाने से रेलवे का सबसे अधिक ध्यान दिल्ली-सहारनपुर और दिल्ली-बिजनौर रूट पर ही है।
विज्ञापन
इससे पहले रेलवे ने मेरठ से हस्तिनापुर के बीच रेल लाइन बिछाने के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दी है। इस रूट (दिल्ली-सहारनपुर) पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी चल रही है। ट्रैक के किनारे स्थित कॉलोनियों को कवर करने के लिए दीवारें बनाई जा रही हैं, जिससे ट्रेन की रफ्तार बढ़ने पर कोई नुकसान आम आदमी को न पहुंच सके।
विज्ञापन
तीन स्टॉपेज होंगे
इस नई ट्रेन के दिल्ली से सहारनपुर के बीच तीन स्टॉपेज ही दिए गए हैं। इसमें गाजियाबाद, मेरठ सिटी और मुजफ्फरनगर शामिल हैं। सहारनपुर से शाम 7.15 बजे चलकर ट्रेन (20412) रात में 10.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से सुबह 9.10 बजे चलकर ट्रेन (20411) दोपहर 12.40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का बुधवार तक टाइम टेबल अपडेट कर दिया जाएगा।